अपडेटेड 19 April 2025 at 21:41 IST

Alsi: गर्मी में अलसी के बीज खा सकते हैं? जानें इनकी तासीर

Is flax good for summer? अलसी गर्म है या ठंडी? क्या गर्मी में अलसी के बीज खा सकते हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

flax seeds
Alsi: गर्मी में अलसी के बीज खा सकते हैं? जानें इनकी तासीर | Image: Freepik

Is flax good for summer? अलसी के बीज सेहत के लिए अच्छे होते हैं। ऐसे में इन बीजों का सेवन किया जाए तो कई समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। लेकिन लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या वे गर्मियों में अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। यदि आप भी ये जानना चाहते हैं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अलसी के बीजों की तासीर क्या होती है, साथ ही ये भी जानेंगे कि किन लोगों को अलसी के बीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। पढ़ते हैं आगे… 

अलसी गर्म है या ठंडी? 

बता दें कि अलसी की तासीर गर्म होती है। ऐसे में गर्मियों में अलसी के बीज का सेवन सीमित मात्रा में करें। हालांकि सर्दियों में अलसी के बीजों का सेवन किया जा सकता है। वहीं गर्मियों में अलसी को डाइट में जोड़ने से पहले एक्सपर्ट से इसकी सीमित मात्रा की जानकारी ले लें। 

किन लोगों को नहीं करना चाहिए अलसी? 

  • अलसी के सेवन से व्यक्ति को एलर्जी की समस्या होती है। इससे अलग अगर आप किसी भी तरह की एलर्जी से जूझ रहे हैं तो अलसी का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 
  • गर्भवती महिलाओं को भी अलसी खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 
  • अलसी के बीज को खाने से खून पतला होता है ऐसे में खून को पतला करने की दवा लेने वाले लोग इसे खाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 
  • अलसी के बीज में फाइबर मौजूद होता है। वहीं इसके अधिक सेवन से आंत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं।  
  • अलसी में मौजूद गुण कब्ज की समस्या में आपकी परेशानी बढ़ाने का काम कर सकते हैं। 
  • स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी अलसी के बीज का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए। 

ये भी पढ़ें - Heat Stroke: लू से बचने के लिए क्या करना चाहिए?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 19 April 2025 at 21:41 IST