Heat Stroke: लू से बचने के लिए क्या करना चाहिए?
How to prevent heat stroke? लू से बचाव के क्या तरीके हैं? क्या पीने से लू नहीं लगती है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How to prevent heat stroke? गर्मियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में बता दें कि इस मौसम लोगों को मौसमी बीमारियां घेर लेती हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक हैं लू की समस्या। गर्मी में अक्सर लोगों की लू लग जाती है। गर्म हवाएं लोगों को जकड़ लेती हैं। ऐसे में लू से बचने के लिए कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है। ऐसे में इन उपायों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि लू से बचाव के लिए क्या करें। पढ़ते हैं आगे…
लू से बचाव के क्या तरीके हैं?
- लू से बचने के लिए व्यक्ति को भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। बता दें कि व्यक्ति को कम से कम 9 से 11 गिलास पानी पीना चाहिए।
- लू से बचने के लिए व्यक्ति को ढीले कपड़े पहनने चाहिए। टाइट कपड़े पहनने से व्यक्ति को पसीना आता है, जिससे लू जल्दी लग सकती है।
- धूप के संपर्क में ज्यादा देर रहने से बचें। ऐसे में व्यक्ति को बाहर निकलने से पहले छाता या टोपी पहननी चाहिए।
- व्यक्ति को गर्मियों में अल्कोहल का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे व्यक्ति के शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है और लक्षणों के तौर पर सिर में दर्द, जी मचलाना आदि नजर आ सकते हैं।
- दोपहर के वक्त लू चलती है ऐसे में व्यक्ति को दोपहर के वक्त धूप में निकलने से बचना चाहिए।
- गर्मियों में व्यक्ति को लू से बचने के लिए नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। बता दें कि नारियल पानी के सेवन से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है।
- व्यक्ति को अपनी डाइट में वो फल और सब्जियां जोड़नी चाहिए जिनके अंदर भरपूर मात्रा में पानी होता है। ऐसे में आप खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूज आदि को अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं और लू से बच सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।