अपडेटेड 19 April 2025 at 17:06 IST

Matka: इन 2 चीजों से रगड़े मटका, बर्फ जैसा ठंडा रहेगा पानी

How to make matka water cold? मटका में पानी ठंडा कैसे रखें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

matka water
कैसे करें मटके का पानी ठंडा? | Image: instagram

How to make matka water cold? गर्मियों में अक्सर लोग ठंडे पानी की तरफ भागते हैं। ऐसे में वे फ्रिज का पानी अपनी डाइट में जोड़ते हैं। लेकिन बता दें फ्रिज का पानी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लेकिन मटके का पानी सेहत के लिए अच्छा होता है। वहीं मटके का पानी भी इतना ठंडा नहीं हो पाता। यदि आप मटके का पानी फ्रिज की तरह ठंडा चाहते हैं तो यहां दी गई दो चीजें आपके बेहद काम आ सकती हैं। इन चीजों को यदि मटके में रगड़ लें तो इससे न केवल पानी ठंडा होगा बल्कि स्वादिष्ट भी होगा। ऐसे में इन दोनों चीजों के बारे में पता होना जरूरी है।  

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मटके के पानी को ठंडा रखने के लिए क्या करें। पढ़ते हैं आगे… 

मटका में पानी ठंडा कैसे रखें? 

  • बता दें कि मटके के पानी को ठंडा रखने के लिए आपके पास विनेगर, बेकिंग सोडा और नमक का होना बेहद जरूरी है। 
  • अब आप सबसे पहले सबसे सबसे पहले एक कटोरी में बेकिंग सोडा और नमक को मिक्स कर लें। 
  • अब इसके बाद दोनों में विनेगर को मिला लें और थोड़ा सा पानी मिलाकर एक घोल तैयार कर लें। 
  • उसके बाद बने मिश्रण को मटके के अंदर डालकर अच्छे से रगड़ें। ध्यान रहे कि पूरे मिश्रण को मटके पर अच्छे से लपेट लें। 
  • उसके बाद 10 मिनट तक मिश्रण को मटके पर लगा रहने दें। फिर पानी की मदद से मटके को बेहद अच्छे से धो लें। 
  • इसके बाद आप पानी भरकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से न केवल पानी फ्रिज की तरह ठंडा होगा बल्कि स्वादिष्ट भी होगा। 

इस मिश्रण का फायदा 

बता दें कि मटके के अंदर छोटे-छोटे पोर्स पाए जाते हैं। ऐसे में वे पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं। जब हम इस मिश्रण का इस्तेमाल मटके पर करते हैं तो इससे न केवल पोर्स को खोला जा सकता है बल्कि पानी पहले से दोगुना ठंडा लगता है। ऐसे में आप इस गर्मी ठंडा फ्रिज के पानी के बजाय मटके के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें - Constipation: कब्ज मिनटों में हो सकती है गायब, घर में बना लें ये चूर्ण

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 19 April 2025 at 17:06 IST