अपडेटेड 19 April 2025 at 16:41 IST

Constipation: कब्ज मिनटों में हो सकती है गायब, घर में बना लें ये चूर्ण

Constipation Home Remedies in Hindi: पेट साफ करने का रामबाण घरेलू इलाज क्या है? पॉटी नहीं आ रही है तो क्या करें? जानें...

Constipation
पेट नहीं होता साफ, तो करें ये उपाय | Image: Freepik

Constipation Home Remedies in Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग बाहर की चीजों का सेवन करते हैं, जिसके कारण उन्हें सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्हीं समस्या में से एक है कब्ज की समस्या। जब किसी व्यक्ति को कब्ज की शिकायत रहती है तो इससे न केवल रोजमर्रा के कार्य प्रभावित होते हैं बल्कि उस हर वक्त पेट में भारीपन महसूस होता है। ऐसे में पेट ठीक से साफ भी नहीं होता। बता दें, गलत खान-पान का आदतों की वजह से तनाव भी बढ़ता है। ऐसे में आप घर पर रहकर यहां दिया गया चूर्ण तैयार करें और उसका सेवन गर्म पानी के साथ खाली पेट करें तो ऐसा करने से फायदा मिल सकता है। ऐसे में इस चूर्ण के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कब्ज को दूर करने में कौन सा चूर्ण आपके काम आ सकता है। पढ़ते हैं आगे… 

कब्ज को तुरंत कैसे ठीक करें? 

  • इस चूर्ण को बनाने के लिए आपके पास दो बड़े चम्मच सौंफ, एक बड़ा चम्मच अजवाइन, दो बड़े चम्मच इसबगोल, एक छोटी चम्मच सोंठ, एक छोटी चम्मच काला नमक, थोड़ी सी हींग और चार बड़े चम्मच त्रिफला पाउडर होना बेहद जरूरी है। 
  • अब आप सबसे पहले सौंफ और अजवाइन को हल्का-हल्का भून लें और उन्हें बारीक पीस लें। उसके बाद सभी सामग्रियों को एक साथ मिक्स करें और एक कांच के एयर टाइट जार में स्टोर कर लें। 
  • उसके बाद रात को खाने के बाद एक छोटी चम्मच गुनगुने पानी के साथ इस चूर्ण का सेवन करें और अगले दिन आपका पेट बिल्कुल साफ हो जाएगा या फिर आप सुबह खाली पेट भी इस चूर्ण का सेवन गर्म पानी के साथ कर सकते हैं। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है। 

इस चूर्ण के फायदे 

बता दें कि इस चूर्ण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री न केवल ब्लोटिंग की समस्या से राहत दिला सकते हैं बल्कि गैस की समस्या से भी छुटकारा दिला सकते हैं। यह एसिडिटी को दूर करती है साथ ही भारी खाना पचाने में मदद करती है। 

ये भी पढ़ें - Frequent Urination: बार-बार पेशाब आना कौन-सी बीमारी का संकेत है?

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 19 April 2025 at 16:41 IST