अपडेटेड 17 January 2026 at 11:59 IST

Dirty Kitchen: बार-बार धोने के बाद भी बर्तनों में रह जाती है चिकनाहट? इन आसान नुस्खों से करें साफ, रसोई दिखेगी चकाचक

Oily Utensils Cleaning Tips: कई आसान और सस्ते घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप बर्तनों की जिद्दी चिकनाहट आसानी से हटा सकते हैं। साफ-सुथरी रसोई न सिर्फ देखने में अच्छी लगती है, बल्कि खाना बनाने का मन भी करता है।

how to clean sticky and oily dirty utensils of kitchen gharleu nuskhe
बर्तन धोने का तरीका | Image: Freepik

कई बार ऐसा होता है कि बर्तन चाहे कितनी ही बार क्यों न धो लें, फिर भी उनमें चिकनाहट रह जाती है। खासकर कड़ाही, प्रेशर कुकर, तवा और स्टील के बर्तनों में यह समस्या ज्यादा होती है। इसकी वजह ज्यादा तेल में खाना बनाना, सही तरीके से सफाई न होना या गलत डिटर्जेंट का इस्तेमाल हो सकता है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो कुछ आसान घरेलू नुस्खों से आप बर्तनों की चिकनाहट मिनटों में दूर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन से है वो घरेलू नुस्खे-

नींबू और नमक का कमाल

नींबू में मौजूद एसिड और नमक की खुरदरी बनावट तेल को आसानी से काट देती है। एक कटे हुए नींबू पर थोड़ा नमक लगाएं और चिकने बर्तन पर रगड़ें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। बर्तन एकदम साफ और चमकदार हो जाएंगे।

Uploaded image

बेकिंग सोडा से हटे जमी हुई ग्रीस

अगर बर्तन बहुत ज्यादा चिकने हैं, तो बेकिंग सोडा सबसे असरदार उपाय है। चिकने बर्तन पर थोड़ा बेकिंग सोडा डालें, ऊपर से पानी की कुछ बूंदें मिलाकर पेस्ट बना लें। 5 मिनट छोड़ दें और फिर स्क्रबर से साफ करें।

Uploaded image

सिरका करेगा ग्रीस को गायब

सफेद सिरका तेल और बदबू दोनों को दूर करता है। एक कटोरी में सिरका और गुनगुना पानी मिलाएं। इसमें बर्तन 10 मिनट भिगो दें, फिर धो लें। स्टील के बर्तन खास तौर पर अच्छे से साफ होते हैं।

Advertisement

मिट्टी का करें उपयोग

पुराने समय से राख और मिट्टी से बर्तन साफ किए जाते रहे हैं। थोड़ी सी साफ राख या गीली मिट्टी लेकर बर्तन पर मलें और पानी से धो लें। यह तेल को सोख लेती है और बर्तन चमकने लगते हैं।

डिशवॉश लिक्विड का सही तरीका

कई बार हम डिशवॉश लिक्विड तो इस्तेमाल करते हैं, लेकिन तरीका गलत होता है। पहले बर्तन को गर्म पानी से धो लें ताकि तेल ढीला हो जाए, फिर डिशवॉश लिक्विड से साफ करें। इससे चिकनाहट जल्दी निकलती है।

Advertisement
Uploaded image

उबला हुआ पानी डालें

कढ़ाही या तवे में जमी चिकनाहट के लिए यह तरीका बेहद आसान है। बर्तन में उबलता पानी डालें और 5 मिनट छोड़ दें। इसके बाद स्क्रबर से साफ करें, ग्रीस आसानी से निकल जाएगी।

अन्य जरूरी टिप्स

  • बर्तन धोने के बाद अच्छे से सुखाएं, ताकि तेल की परत दोबारा न जमे।
  • बहुत ज्यादा चिकने बर्तनों को तुरंत धो लें, देर करने से ग्रीस जम जाती है।
  • स्क्रबर बहुत ज्यादा सख्त न हों, वरना बर्तन खराब हो सकते हैं।

यह जरूर पढ़ें:  Bathua Paratha For Breakfast: बथुआ पराठे के हैं गजब के फायदे, सर्दियों के नाश्ते के लिए है परफेक्ट, नोट कर लें सिंपल रेसिपी
 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 17 January 2026 at 11:59 IST