अपडेटेड 3 November 2025 at 14:11 IST

Brass Copper Cleaning Tips: रगड़-रगड़ के परेशान हो गए हैं? तांबे और पीतल के बर्तन घर में 2 मिनट में करें साफ, दिखेंगे नए जैसे चकाचक

Copper or Brass Utensils: तांबे और पीतल के बर्तन को साफ करना कई लोगों को परेशानी भरा काम लगता है। ऐसे में हम आपको कुछ शानदार टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके चंद मिनटों में बर्तन को एकदम नए जैसा बना सकते हैं।

how to clean copper or brass utensils
तांबे और पीतल के बर्तन अब चुटकी में होंगे साफ | Image: X
ai-icon

Show Quick Read

dropdown-arrow
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed

Copper or Brass Utensils: पूजा-पाठ के लिए आजकल लगभग हर घर में तांबे और पीतल के बर्तन होते हैं। तांबे और पीतल के बर्तनों को सात्विक धातु भी माना जाता है। भारतीय घरों में इन बर्तनों का इस्तेमाल पूजा-पाठ के लिए होता है। जैसे- सूर्य को अर्घ्य देने से लेकर दीपक जलाने में भी इस्तेमाल करते हैं।

लेकिन समय पर तांबे और पीतल के बर्तन की सफाई नहीं करते हैं, तो बर्तन काले पड़ जाते हैं। कई बार बर्तनों पर गंदगी की मोटी परत जमने के बाद उसे साफ करने में बहुत परेशानी होती है। इसलिए हम आपको इस आर्टिकल में कुछ शानदार टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आसानी से तांबे और पीतल के बर्तन एकदम नया बना सकते हैं।

नींबू का रस इस्तेमाल करें

गंदे से गंदे तांबे और पीतल के बर्तन को साफ करने के लिए नींबू का रस इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक बर्तन में 2-3 चम्मच नींबू का रस डालें। अब इसमें एक चम्मच नमक और पानी की कुछ बूंदों को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। अब इस मिश्रण को तांबे और पीतल के बर्तन पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। कुछ समय बाद स्क्रबर से रगड़कर साफ कर लें।

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें

घर की साफ-सफाई के लिए कई लोग बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आप इसके इस्तेमाल से तांबे और पीतल के बर्तन को एकदम नया बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले 3-4 चम्मच बेकिंग सोडा में 1-2 चम्मच नींबू के रस को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। अब इस मिश्रण से बर्तन को साफ कीजिए। तांबे और पीतल के बर्तन एकदम नए जैसे दिखाई देंगे।

Advertisement

सिरका और नमक का उपयोग करें

सिरका और नमक के उपयोग से चंद मिनटों में पूजा के बर्तनों की सफाई कर सकते हैं। इसके लिए 1 कप पानी में 1/2 चम्मच नमक को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को हल्का गुनगुना कर लें और बर्तनों पर लगाकर स्क्रबर से रगड़े।

इन चीजों का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

तांबे और पीतल के बर्तनों को आप अन्य कई चीजों से भी साफ कर सकते हैं। इसके लिए आप फिटकरी और नींबू से लेकर आटे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा सिट्रिक एसिड से भी बर्तनों को साफ कर सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: सावधान! मिलावटी चाय पत्ती, कॉफी या चीनी तो नहीं खा रहे आप ? घर बैठे असली-नकली की ऐसे पहचान करें
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 3 November 2025 at 14:11 IST