Asli vs Milawati Aata: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी आटे की रोटी? इन 4 तरीकों से करें चेक वरना सेहत को होगा नुकसान
Real Flour Vs Fake Flour: कही आप भी नकली आटे की रोटी तो नहीं खा रहे हैं? इससे आपकी सेहत पर खास असर पड़ सकता है। आइए हम आपको इस लेख में असली और नकली आटे के अंतर के बारे में विस्तार से बताएंगे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Real Flour Vs Fake Flour: भारत में आहार के मामले में रोटी सबसे महत्वपूर्ण होता है। चाहे सुबह का नाश्ता हो या फिर रात का खाना, रोटी के बिना हमारा खाना अधूरा सा लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आजकल बाजार में नकली आटा आने लगा है? जो आप बड़े ही चाव से खा रहे हैं, यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।
आपको बता दें, आटे में चॉक पाउडर, बोरिक एसिड, मैदे और यहां तक कि सफेद पहाड़ी मिट्टी तक मिला रहे हैं। इससे कैंसर से लेकर पेट की कई बीमारी हो सकती है। इतना ही नहीं, इसका असर किडनी पर पड़ता है।
अगर आपको भी आटे की शुद्धता पर शक है, तो घबराएं नहीं। आप घर बैठे इन 4 आसान तरीकों से असली और नकली आटे की पहचान कर सकते हैं। इसलिए आप इस लेख में को जरूर पढ़ें।
पानी से करें आटे का टेस्ट
- यह सबसे आसान और असरदार तरीका है। आटे में चॉक पाउडर या मिट्टी की मिलावट को पकड़ने के लिए यह टेस्ट बेस्ट है।
- एक कांच के गिलास में पानी भरें और उसमें एक चम्मच आटा डाल दें।
- अगर आटा पानी की सतह पर तैरता रहता है या धीरे-धीरे नीचे बैठता है और पानी साफ रहता है, तो आटा शुद्ध है। लेकिन अगर पानी के ऊपर कुछ तैरते हुए कण दिखाई दें या पानी का रंग एकदम दूधिया हो जाए, तो समझ लें कि इसमें चॉक या सफेद पाउडर मिलाया गया है।
नींबू से करें आटे का टेस्ट
- आटे में सफेद मिट्टी या चॉक पाउडर मौजूद होता है। इसलिए आप एक बार नींबू से आटे का टेस्ट करें।
- एक चम्मच आटे में नींबू के रस की कुछ बूंदें डालें।
- अगर नींबू का रस डालते ही आटे में बुलबुले उठने लगें या झाग बनने लगे, तो यह इस बात का संकेत है कि आटे में चॉक पाउडर या कार्बोनेट की मिलावट है। शुद्ध आटे में नींबू डालने पर कोई बदलाव नहीं पड़ेगा।
ये भी पढ़ें - Chaturgrahi Yog 2026: 17 जनवरी को शनि की राशि में बनने जा रहा है चतुर्ग्रही योग, इन 4 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ
हाइड्रोक्लोरिक एसिड टेस्ट करें
- एक छोटी कटोरी में थोड़ा आटा लें और उसमें हल्का सा हाइड्रोक्लोरिक एसिड डालें।
- अगर इसमें मौजूद मिलावटी तत्व एसिड के साथ रिएक्ट करके रंग बदलते हैं या तेजी से झाग छोड़ते हैं, तो आटा नकली है। ये घर पर मुश्किल से हो पाएगा। इसलिए आप आसान तरीके से ही आटे की जांच करें।
चोकर से करें आटे का टेस्ट
- असली गेहूं के आटे की सबसे बड़ी पहचान उसका चोकर है। मिलावटी आटे को अक्सर बहुत ज्यादा रिफाइंड कर दिया जाता है ताकि वह सफेद दिखे।
- आटा गूंथते समय ध्यान दें। शुद्ध आटे में काफी मात्रा में चोकर होता है जो गूंथते समय हाथों में महसूस होता है।
- अगर आटा बहुत ज्यादा चिकना और एकदम सफेद है, तो संभावना है कि उसमें मैदा मिलाया गया है। असली आटे की रोटियां थोड़ी भूरी और नरम होती हैं, जबकि मिलावटी आटे की रोटियां ठंडी होने के बाद रबड़ की तरह खिंचने लगती हैं।