अपडेटेड 25 January 2026 at 17:07 IST

Washing Machine Clothes: एक बार वॉशिंग मशीन में कितने कपड़े धोने चाहिए? जानें सही तरीका

Washing Machine Clothes: वॉशिंग मशीन का सही इस्तेमाल न केवल कपड़ों को सही रखता है, बल्कि मशीन को भी खराब होने से बचाता है। अक्सर लोग समय बचाने के चक्कर में मशीन को कपड़ों से ऊपर तक भर देते हैं, जो एक बड़ी गलती है। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

Washing Machine Clothes
Washing Machine Clothes | Image: Freepik

Washing Machine Clothes: वॉशिंग मशीन ने हमारी जिंदगी को बहुत आसान बना दिया है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि कभी-कभी कपड़े धोने के बाद भी उनमें वो चमक नहीं रहती या मशीन अजीब सी आवाजें करने लगती है? इसका सबसे बड़ा कारण मशीन में कपड़ों का गलत लोड होता है। 
ज्यादातर लोग समय बचाने के चक्कर में मशीन को ऊपर तक भर देते हैं, जबकि कुछ लोग सिर्फ दो-चार कपड़ों के लिए ही मशीन चला देते हैं। ये दोनों ही तरीके गलत हैं। आइए जानते हैं कि एक बार में कितने कपड़े धोना सही है और इसका सही तरीका क्या है।

मशीन की कैपेसिटी के हिसाब से धोएं कपड़ा 

हर वॉशिंग मशीन की अपनी एक क्षमता होती है जिसे किलोग्राम के हिसाब यानी कि 6kg, 7kg या 8kg होती है। अलग-अलग किलों की मशीन में उसके हिसाब से कपड़े धोएं जाते हैं।  यह क्षमता गीले कपड़ों के वजन और मोटर के आधार पर तय होती है।

वॉशिंग मशीन का 'वन हैंड रूल'

यह सबसे आसान तरीका है। जब आप मशीन में कपड़े डालें, तो ऊपर की तरफ इतनी जगह खाली छोड़ें कि आपकी हथेली आसानी से कपड़ों और मशीन के ड्रम की ऊपरी दीवार के बीच जा सके। 
अगर आपकी हथेली अंदर नहीं जा रही है, तो समझ लीजिए मशीन ओवरलोड है।

6-7 kg की वॉशिंग मशीन में कितने कपड़े धोएं? 

  • 2 शर्ट
  • 2 पैंट/जींस
  • 2 हल्के तौलिए
  • 2 तकिए के कवर और 
  • 1 बेडशीट डालकर धो सकते हैं.

7-8 की वॉशिंग मशीन में कितने कपड़े धोएं?

  • 3 शर्ट
  • 3 जींस
  • 3 तौलिए
  • 3 तकिए के कवर 
  • 2 बेडशीट

8-9 kg की वॉशिंग मशीन में कितने कपड़े धोएं? 

8-9 kg की वॉशिंग मशीन में एक बार में 40 कपड़े धोए जा सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Pradosh Vrat 2026: 30 या 31 जनवरी, कब है जनवरी महीने का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व 

10 kg या उससे ज्यादा की वॉशिंग मशीन में कितने कपड़े धोएं 

  • इसमें आप 50 या उससे ज्यादा कपड़े धो सकते हैं। 
  • 4 शर्ट
  • 4 पैंट
  • 4 तौलिए
  • 4 तकिए के कवर
  • 3 बेडशीट 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 25 January 2026 at 17:07 IST