अपडेटेड 6 October 2024 at 14:11 IST
वजन कम करने के लिए 1 दिन में कितनी कैलोरी बर्न करनी चाहिए? जानें सही मात्रा
How many calories do I naturally burn in a day? वजन कम करने के लिए मुझे एक दिन में कितनी कैलोरी बर्न करनी चाहिए? जान लें इस प्रश्न का उत्तर
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How do I know how many calories I burn? अक्सर लोग वजन बढ़ाने के कारण परेशान रहते हैं। ऐसे में वे वजन को कम करने के लिए न केवल डाइटिंग करते हैं बल्कि योग, एक्सरसाइज, वॉकिंग आदि को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लेते हैं। लेकिन वजन घटाने के लिए कैलोरी को बर्न करना बेहद जरूरी है। ऐसे में इन तरीके से कैलोरी को आसानी से बर्न किया जा सकता है। लेकिन क्या आपको पता है कि शरीर की कैलोरी को कितना बर्न करना चाहिए?
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि वजन कम करने के लिए (Weight loss tips in hindi) शरीर से कैलोरी को कितना बर्न करना जरूरी है। पढ़ते हैं आगे…
एक दिन में कितनी कैलोरी बर्न करनी चाहिए?
अगर डॉक्टर की मानें तो 300 से 400 कैलोरी बर्न करना एक दिन में बेहद जरूरी है। हालांकि सभी की शारीरिक क्षमता और दिनचर्या बेहद ही अलग होती है। ऐसे में यह उनकी डाइट और शारीरिक एक्टिविटीज पर भी निर्भर करता है कि वे एक दिन में कितनी कैलोरी बर्न करें। वहीं कुछ मेडिकल रिसर्च साइट्स के मुताबिक, व्यक्ति को 1 दिन में 500 कैलोरीज बर्न करनी चाहिए।
कैसे करें कैलोरी बर्न?
- व्यक्ति को नियमित रूप से 30 से 40 मिनट की एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।
- शरीर को स्ट्रेच करना बेहद जरूरी है।
- अपनी डाइट में व्यक्ति को ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी को जरूर जोड़ना चाहिए।
- व्यक्ति को एक दिन में 5 से 6 बार छोटे-छोटे टुकड़ों में खाना चाहिए।
- कभी भी ब्रेकफास्ट को स्किप नहीं करना चाहिए।
- व्यक्ति को अपनी डाइट में लो फैट फूड को जोड़ना चाहिए।
- कम से कम 8 से 9 गिलास पानी पीना बेहद जरूरी है।
- व्यक्ति को भरपूर नींद लेना यानी 7 से 8 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 6 October 2024 at 14:11 IST