Amla: 1 दिन में कितने आंवले खा सकते हैं? जानें लेने का तरीका
what is the best way to eat amla? आंवला खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? 1 दिन में कितने आंवले खाने चाहिए? जानते हैं इसके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What is the best way to eat amla? आंवला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह न केवल ब्लड प्रेशर को कम करने में उपयोगी है बल्कि मोटापा, कोलेस्ट्रॉल, पाचन संबंधित समस्याएं आदि समस्याओं को दूर करने में भी उपयोगी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्यक्ति को एक दिन में कितना आंवला खाना चाहिए और आंवले को खाने का सही तरीका क्या है? अगर नहीं, तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यक्ति को 1 दिन में कितना आंवला खाना चाहिए और इसे खाने का सही तरीका क्या है। पढ़ते हैं आगे...
आंवला खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
- आंवला खाने के लिए आप आंवले का पाउडर आंवले का जूस या कच्चा आंवला तीनों डाइट में जोड़ सकते हैं। ऐसे में आप आंवले को अच्छे से पीस लें और बने पाउडर का सेवन पानी के साथ करें।
- इससे अलग आप चाहें तो आंवले के जूस का सेवन भी कर सकते हैं। वहीं कुछ लोग कच्चा आंवला भी खाते हैं। वहीं अगर आप चाहें तो आंवले के अचार के रूप में भी इसका सेवन कर सकते हैं।
- आप सबसे पहले आंवले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें और उसके साथ-साथ गाजर, चुकंदर, नींबू, पुदीने की पत्तियां आदि को मिक्सी में पीस लें। अब मिश्रण को अच्छे से छानकर इसमें नमक मिलाएं और इसका सेवन करें। ऐसा करने से शरीर में आंवला के साथ-साथ अन्य हरी सब्जियां भी पहुंच जाती हैं।
1 दिन में कितने आंवले खाने चाहिए?
बता दें कि आंवले की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में सर्दियों के मौसम में व्यक्तियों को आंवले का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। अगर युवाओं और बच्चों की बात करें तो एक से दो आंवले खाए जा सकते हैं। वहीं अगर व्यस्कों की बात करें तो दो से तीन आंवला खाना पर्याप्त हो सकता है। हालांकि हम सलाह देते हैं कि आंवले की सही मात्रा के लिए व्यक्ति को एक्सपर्ट की राय लेनी जरूरी है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।