गुड़ कब और किसे नहीं खाना चाहिए? जानें एक दिन में कितना गुड़ खाएं
What are the side effects of jaggery? गुड़ कौन नहीं खा सकता है? गुड़ कब नहीं खाना चाहिए? जानें इस लेख के माध्यम से..
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What are the side effects of jaggery? गुड़ सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता है। वहीं लोग सर्दियों में बड़े चाव से गुड़ को खाते हैं। इसके अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व व्यक्ति को सर्दियों में तंदुरुस्त रखते हैं। बता दें कि गुड़ की तासीर गर्म होती है। यही कारण है कि रात को सोने से पहले व्यक्ति गुड़ का सेवन करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कब और कौन गुड़ का सेवन नहीं कर सकते?
अगर नहीं, तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन लोगों को गुड़ का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही यह भी जानेंगे कि एक दिन में कितना गुड़ खाएं। पढ़ते हैं आगे…
मैं एक दिन में कितना गुड़ खा सकता हूं?
बता दें कि गुड़ की मात्रा व्यक्ति के शरीर पर निर्भर करती है। हालांकि डॉक्टर सर्दियों में 10 ग्राम से 20 ग्राम के बीच गुड़ खाने की सलाह देते हैं। वहीं 50 ग्राम तक गुड़ को डॉक्टर की सलाह पर अपनी डाइट में जोड़ा जा सकता है।
गुड़ कौन नहीं खा सकता है?
अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो ऐसे में गुड़ का सेवन करने से बचें।
Advertisement
बता दें कि यदि आपके शरीर में पहले से ही हीमोग्लोबिन बढ़ा हुआ है तो रोज गुड़ खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
गुड़ के सेवन से व्यक्ति को दांत से संबंधित समस्याएं भी हो सकती है।
Advertisement
बता दें कि पेट में कीड़े की समस्या भी गुड़ के सेवन उत्पन्न हो सकती है।
गुड़ कब नहीं खाना चाहिए?
जिन लोगों के शरीर का तापमान पहले से ही उच्च रहता है वे लोग ज्यादा गुड़ का सेवन न करें वरना बुखार, डायरिया, उल्टी की समस्या हो सकती है। बता दें कि गुड़ में शुगर होता है ऐसे में हाई ब्लड शुगर लेवल वाले लोग इसका सेवन करने से बचें।
ये भी पढ़ें - शादीशुदा पुरुष न खाएं ये चीज, वरना कमजोरी...
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।