बच्चों की हाइट बढ़ाने का बेहतरीन नुस्खा, वक्त रहते जान लें
What increases height fast? बच्चों की हाइट नहीं बढ़ रही है तो क्या करें? बच्चों को क्या खिलाने से हाइट बढ़ती है? जानें इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How to increase baby height? बच्चों की हाइट का मुद्दा माता-पिता के लिए बेहद जरूरी होता है। ऐसे में जो पेरेंट्स अपने बच्चों की कम हाइट को लेकर परेशान हैं उन्हें बता दें कि अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। हाइट बढ़ाने के लिए खानपान का सहारा लिया जा सकता है। इस बात को एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि हाइट बढ़ाने के लिए डाइट में जरूरी चीजें जोड़ना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इन्हीं चीजों पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि हाइट बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है और इसे बढ़ाने के लिए किन चीजों को डाइट में जोड़ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
कौन सी चीज खाने से हाइट जल्दी बढ़ती है? (What increases height fast?)
- बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी कैल्शियम होता है। कहते हैं कि बच्चे के विकास के लिए कैल्यशियम अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से बच्चों के शरीर में हाइट की कमी हो सकती है। ऐसे में यदि आप बच्चों का उचित विकास करना चाहते हैं तो उसकी डाइट में कैल्शियम को जरूर जोड़ें। कैल्शियम के रूप में आप केला, दूध आदि को बच्चों की डाइट में जोड़ सकते हैं। बता दें कि कैल्शियम की कमी हड्डियों को कमजोर और दांतों को खोखला कर सकती है।
- हाइट बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी विटामिन डी3 भी होता है। अक्सर माता-पिता बच्चों में विटामिन D3 लेवल को चेक नहीं कराते जबकि यह बेहद जरूरी होता है। इसकी कमी के कारण कैल्शियम के अवशोषण में बाधा आती है साथ ही व्यक्तियों को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी3 नहीं मिल पाता है।
नोट - यहां दिए गए तरीके बताते हैं कि बच्चों की हाइट बढ़ाने में खान-पान बेहद जरूरी है और अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में आप बच्चों की डाइट में कैल्शियम और विटामिन डी जरूर जोड़ें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।