अपडेटेड 26 July 2025 at 18:57 IST
बारिश में कीड़ों से बचने का आसान तरीका! घर पर बनाएं ये असरदार देसी स्प्रे
Chemical Free Monsoon: मच्छर, मक्खियां, चींटियां और कॉकरोच जैसी चीजें न सिर्फ घर की सफाई बिगाड़ती हैं, बल्कि कई बीमारियों को भी न्योता देती हैं। ऐसे में अगर आप बिना केमिकल वाले किसी सुरक्षित उपाय की तलाश में हैं, तो यह देसी होममेड स्प्रे आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित हो सकता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Chemical Free Monsoon: बारिश का मौसम अपने साथ नमी, हरियाली और ठंडक तो लाता है, लेकिन साथ ही लाता है घर में घुसने वाले कीड़ों की भरमार। मच्छर, मक्खियां, चींटियां और कॉकरोच जैसी चीजें न सिर्फ घर की सफाई बिगाड़ती हैं, बल्कि कई बीमारियों को भी न्योता देती हैं। ऐसे में अगर आप बिना केमिकल वाले किसी सुरक्षित उपाय की तलाश में हैं, तो यह देसी होममेड स्प्रे आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित हो सकता है।
बरसात के कीड़े से सेहत पर पड़ सकता है असर
बारिश के मौसम में कीड़े-मकोड़ों का घर में आना बेहद आम हो गया है। ये कीड़े न सिर्फ गंदगी फैलाते है बल्कि कई बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया, फूड पॉइजनिंग का कारण भी बन सकते हैं। इन सबसे छुटकारा पाने के लिए बाजार में स्प्रे तो मौजूद हैं, लेकिन उनमें केमिकल्स बच्चों और पालतू जानवरों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। ऐसे में एक नेचुरल, सस्ता और सेफ ऑप्शन है होममेड कीटनाशक स्प्रे, जो घर के हर कोने से कीड़ो को दूर रखने में असरदार होता है।
होममेड स्प्रे बनाने के लिए क्या-क्या होता है जरूरी?
बरसात के कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए होममेड स्प्रे बनाने के लिए सबसे पहले 4-5 कपूर की टिकिया खरीद लें। इसके साथ में 2 बड़े चम्मच नीम का तेल, आधा कप फिनाइल की जरूरत पड़ती है। अब इसे बनाने के लिए सबसे पहले कपूर को पीसकर पाउडर बना लें, फिर उस पाउडर को फिनाइल में मिलाएं और घुलने तक छोड़ दें। अब इसमें नीम के तेल और पानी को मिलाएं। इसे अच्छे तरह से एक स्प्रे बोतल में भर लें और मिक्स करें।
कैसे करें इस्तेमाल?
होममेड स्प्रे को घर के उन हिस्सों और कोनों में छिड़कें जहां पर कीड़े ज्यादा दिखते हैं या घुसे रहने की उम्मीद होती है। आपके घर में ये जगहें खिड़की और दरवाजे के कोने, रसोईघर की सिंक और बाथरूम, कूड़ेदान और नालियों के आस-पास, दीवार की दरार, पौधों के गमले के आस-पास हो सकती हैं। इन जगहों पर शाम के समय छिड़काव करना सबसे सही रहता है, क्योंकि उस समय कीड़े सबसे ज्यादा आते हैं।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 26 July 2025 at 18:55 IST