अपडेटेड 26 July 2025 at 11:23 IST

Sawan 2025: सावन में घर में लगाएं ये 4 चमत्कारी पौधे, शिव की बरसेगी कृपा, खुल जाएगी किस्मत

Sawan 2025: साल 2025 का सावन का महीना चल रहा है। ऐसे में भोलेनाथ की कृपा और अपनी लाइफ में सुख-समृद्धि के लिए कुछ खास तरह के पौधों को जरूर लगाना चाहिए। आइए जानते हैं उन 4 चमत्कारी पौधों के बारे में जिन्हें सावन के महीने में अपने घर में लगाना काफी फलदायक होता है।

Sawan 2025
सावन | Image: Pixabay

Sawan 2025: सावन का पावन महीना चल रहा है, इस दौरान शिव की आराधना और पॉजिटिव एनर्जी को महसूस करने का सबसे शुभ समय माना जाता है। ऐसे में भोलेनाथ की कृपा और अपनी लाइफ में सुख-समृद्धि के लिए कुछ खास तरह के पौधों को जरूर लगाना चाहिए। ये पौधे न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से शुभ माने जाते हैं। इसके साथ ही घर में पॉजिटिव एनर्जी और वास्तु दोष से भी राहत मिलती है। आइए जानते हैं उन 4 चमत्कारी पौधों के बारे में जिन्हें सावन के महीने में अपने घर में लगाना काफी फलदायक होता है।

1.तुलसी का पौधा

सावन में तुलसी के पौधे को घर में रखना और लगाना काफी शुभ माना जाता है। इसे माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। इसके साथ ही यह भी मान्यता है कि जहां तुलसी होती है वहां पर नेगेटिव एनर्जी नहीं प्रवेश करती हैं। सावन में रोज तुलसी की पूजा करने से मेंटल हेल्थ भी ठीक रहती है और सुख-समृद्धि का वरदान मिलता है।

Tulasi Images - Free Download on Freepik

2. हरसिंगार

हरसिंगार को भगवान शिव द्वारा पसंद करने वाला फूल माना जाता है। सावन के महीने में इस पौधे को घर में लगाने से भाग्य का ताला खुलता है। इसकी खुशबू से आस-पास का माहौल शुद्ध होता है। इसके साथ ही मानसिक तनाव भी कम होता है। यह पौधा सौभाग्य और शुभ समाचारों का संकेत भी माना गया है।

Page 3 | Harsingar Plant Images - Free Download on Freepik

3. मनी प्लांट

सावन के महीने में मनी प्लांट को लगाना भी फलदायक माना गया है। इसे घर में उत्तर-पूर्व दिशा में लगाने से पैसे की कमी दूर होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट धन को आकर्षित करता है। इसके साथ ही परिवार में खुशहाली बनी रहती है।

Advertisement
Money Plant Happy Morning Sun Beam - Free photo on Pixabay

4. शमी

शमी का पौधा भी भगवान शिव का प्रिय माना जाता है। सावन में इस पौधे को घर में लगाने से बुरी शक्तियां दूर होती हैं। इसके साथ ही लाइफ में बैलेंस बना रहता है। यह पौधा कर्मों और दोषों को भी शांत करता है। इस पौधे को लगाने से शनि की कृपा प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें: 'सरजमीं' रिलीज होते ही फैंस के साथ इब्राहिम अली खान ने क्या किया?
 

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 25 July 2025 at 18:57 IST