अपडेटेड 27 December 2024 at 08:20 IST

कटे-फटे होंठों से हैं परेशान? मुलायम बनाने के लिए करें ये काम

How to make lip balm at home: यदि सर्दियों में आपके होंठ ड्राई हो रहे हैं या फट रहे हैं तो ऐसे में कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। जानते हैं उनके बारे में..

lip balm
how to make lip balm at home? | Image: Freepik

How to make lip balm at home: ठंड में अक्सर लोगों को रूखे होठों की समस्या हो जाती है। वहीं सर्दियों में अक्सर व्यक्ति के होंठ फटने लगते हैं, जिसके कारण उसे दिक्कत महसूस होती है। होंठ फटने के साथ-साथ खून आना, स्किन का उतरना, होंठ का सफेद होना आदि लक्षण भी नजर आते हैं। ऐसे में बता दें कि यदि घर पर बने लिप बाम को होंठों पर लगाया जाए तो इससे फायदा हो सकता है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि होंठों को मुलायम बनाने में कौन सी होम रेमेडीज आपके काम आ सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...

फटे होठों से कैसे पाएं छुटकारा?

  • पहला लिप बाम- इसे बनाने के लिए आपके पास गुलाब की पंखुड़ियां होना बेहद जरूरी है। इसके अलावा कच्चा दूध भी आपके पास होना चाहिए। अब आप सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छे से धो लें। फिर दो चम्मच दूध के साथ उन्हें पीस लें। अब बने मिश्रण को 5 से 10 मिनट के लिए अपने होठों पर लगाएं। उसके बाद अपने होंठों को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके होंठ कुदरती गुलाबी और सॉफ्ट नजर आ सकते हैं।
  • दूसरा लिप बाम- इस लिप बाम को बनाने के लिए आपके पास एलोवेरा का होना बेहद जरूरी है। अब आप सबसे पहले एलोवेरा के पत्तों में से एलोवेरा जेल अलग कर लें और उसमें शहद को मिक्स करें। अब बने मिश्रण को अपने होंठों पर लगा लें। आप चाहें तो इसे पूरे दिन लगा कर भी रख सकते हैं या 1 घंटे बाद अपने होठों को धो सकते हैं। ऐसा करने से न केवल सफेद होंठ की समस्या से राहत मिल सकती है बल्कि होंठ पिंक भी नजर आ सकते हैं।
  • यदि व्यक्ति रात को सोने से पहले अपने होंठों पर केवल नारियल तेल लगाएं या अपनी नाभि पर नारियल तेल की कुछ बूंदों को डालकर सोएं तो ऐसा करने से भी कुदरती होंठों को गुलाबी और मुलायम बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: आंवला ही नहीं बल्कि इसका पानी भी अमृत, बाल, आंख, चेहरा सबके लिए उपयोगी

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 27 December 2024 at 08:20 IST