आंवला ही नहीं बल्कि इसका पानी भी है अमृत, बाल, आंख, चेहरा सबके लिए उपयोगी
Amla water benefits in hindi: डाइट में आंवले का पानी जोड़ने से सेहत को कई तरीकों से फायदा मिल सकता है। जानते हैं फायदों के बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Amla water benefits in hindi: आंवले का पानी सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता है। वहीं आंवले के अंदर कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई समस्याओं से बचा भी सकते हैं। ऐसे में आंवले के पानी के फायदों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आंवले का पानी पीने से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
आंवले के पानी के फायदे
- यदि आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं तो ऐसे में आप आंवले के पानी का सेवन कर सकते हैं। यह न केवल आपको संक्रमण से बचा सकता है बल्कि इसके अंदर विटामिन सी पाया जाता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकता है।
- पाचन क्रिया को तंदुरुस्त रखने में भी आंवले का पानी बेहद उपयोगी है। यह पाचन शक्ति को बढ़ाने के साथ-साथ पाचन संबंधित समस्याएं भी दूर कर सकता है।
- महिलाओं के लिए आंवले का पानी बेहद फायदेमंद है। इससे न केवल हार्मोन असंतुलन की समस्या दूर होती है बल्कि पीरियड्स में आने वाली परेशानी को भी दूर किया जा सकता है। आंवले से मूड स्विंग की समस्या भी दूर हो सकती है।
- आंवले का पानी वजन कम करने में उपयोगी है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। साथ ही शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता है।
- यदि आप बाल और स्किन दोनों को चमकदार बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप आंवले के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट और कैरोटीन भी पाया जाता है जो चेहरे और बालों के लिए बेहद उपयोगी है।
कैसे बनाएं आंवले का पानी?
इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक गिलास पानी में आंवले के पाउडर को मिक्स करें और उसे उबाल लें। अब उसे छानकर सेवन करें। इससे अलग आप कच्चे आंवले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर पानी में उबाल लें। अब छानकर पिएं। कड़वापन दूर करने के लिए आप शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें - क्या आपने भी अपने घर के मंदिर को दीवार पर टांग रखा है?
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।