अपडेटेड 28 November 2024 at 18:28 IST
बालों में लगाएं ये 2 Hair Mask, दूर हो जाएगा जमा हुआ डैंड्रफ
Home remedies for dandruff: यदि आप डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं तो यहां दिए गए तरीके आपके काम आ सकते हैं। जानते हैं इनके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

आज के समय में लोग अपने बालों में इतने एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं कि इसके चलते उन्हें बालों से जुड़ी कई समस्याएं हो जाती हैं। बता दें उन्हीं समस्याओं में से एक है डैंड्रफ की समस्या। जब डैंड्रफ की समस्या होती है तो व्यक्ति को खुजली, बाल झड़ना, बाल पतले होना आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यदि आप इस समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप हेयर पैक लगाकर इस समस्या को दूर कर सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप डैंड्रफ को दूर करने के लिए कौन से तरीके अपना सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
डैंड्रफ के लिए हेयर मास्क
पहला हेयर मास्क - इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपके पास एलोवेरा जेल, टी ट्री ऑयल और सेब के सिरके का होना बेहद जरूरी है। अब आप एक चम्मच ऐलोवेरा जेल में सेब के सिरके और टी ट्री ऑयल को मिलाएं। अब बने मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें। अब जड़ों में इस मिश्रण को 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद अपने बालों को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से न केवल डैंड्रफ की समस्या से राहत मिल सकती है बल्कि बालों की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।
दूसरा हेयर मास्क - इस हेयर मास्क को लगाने के लिए आपके पास एलोवेरा जेल, नीम का तेल और नींबू का होना बेहद जरूरी है। अब आप एक कटोरी में एलोवेरा जेल के साथ नीम के तेल को मिलाएं और बने मिश्रण में नींबू के रस को मिलाएं। अब 15 से 20 मिनट के लिए अपने बालों की जड़ों में लगाएं। उसके बाद अपने बालों को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से डैंड्रफ की समस्या से राहत मिल सकती है।
Advertisement
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 28 November 2024 at 18:28 IST