Dahi ke sholay: बाहर से क्रिस्पी, अंदर से क्रीमी… पार्टी स्टार्टर 'दही के शोले' घर पर ऐसे बनाएं, 10 मिनट में तैयार

Dahi ke Sholay Recipe: बिना तले दही के शोले घर पर कैसे बनाएं, जो बाहर से क्रिस्पी और अंदर से क्रीमी होते हैं, जानें बनाने की सबसे आसान रेसिपी और टिप्स।

Dahi ke sholay
दही के शोले | Image: @kitchenflames

Dahi ke Sholay: पार्टी स्टार्टर में सबसे खास 'दही के शोले' (जिसे ‘हंग कर्ड कबाब’ भी कहा जाता है) ने भारतीय स्नैक मेन्यू में नई जगह बना ली है। यह स्नैक बाहर से सुनहरा क्रिस्पी और अंदर से क्रीमी होता है, जबकि इसे तलने की जरूरत नहीं पड़ती। दही के शोले स्वाद में लाजवाब तो होते ही है साथ ही यह प्रोटीन से भरपूर होते है। वहीं, खाने के मामले में ये हल्का और पौष्टिक ऑप्शन होता है। जानते है इसे घर पर कैसे तैयार किया जा सकता है।

दही के शोले बनाने के लिए क्या क्या चाहिए? 

  • 250 ग्राम हंग दही (हंग दही को कपड़े से छान कर बनाया जाता है) 
  • 8‑10 स्लाइस सफेद या ब्राउन ब्रेड (किनारे हटाकर)
  • 2 चम्मच बारीक कटा प्याज
  • 2 चम्मच कटा शिमला मिर्च
  • 2 चम्मच कटा गाजर
  • 1 चम्मच कटा हरी मिर्च
  • थोड़ा कटा अदरक
  • 2 चम्मच कटा धनिया पत्ता
  • नमक, थोड़ी काली मिर्च, भुना हुआ जीरा पाउडर
  • 50 ग्राम कसा पनीर

बनाने का सबसे आसान तरीका

सबसे पहले स्टफिंग तैयार करें: हंग कर्ड में कटी सब्जियां, मसाले और पनीर मिलाएं।
ब्रेड तैयार करें: ब्रेड के किनारे काटें, फिर हल्का बेलें ताकि वह लोलू‑रोल हो सके।
रोल बनाएं: ब्रेड के किनारे पर थोड़ा पानी लगाएं, बीच में दो चम्मच स्टफिंग रखें और धीरे‑धीरे रोल करके दोनों सिरों को दबाकर सील करें।
तलने के लिए आप दो तरीके अपना सकते है। पहला धीमी आंच पर गर्म तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक तलें या फिर एयर‑फ्रायर को 180 डिग्री पर प्री हीट करें या फिर हल्का तेल लगाकर 8‑10 मिनट बेक करें।

सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं दही के शोले 

दही के शोले में प्रोटीन होता है, हंग कर्ड और पनीर से मिलने वाला प्रोटीन मसल्स के लिए काफी अच्छा होता है। यह कम तेल में बनता है और दही में प्रोबायोटिक होते हैं, जो आंत स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, यानी इसे पचाना असान होता इसलिए कुल मिलाकर ये सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं होता। दही के शोले एक आसान, स्वादिष्ट स्नैक्स हैं, जो घर पर आसानी से तैयार किए जा सकते हैं। डीप‑फ्री हो या एयर‑फ्री, यह पार्टी स्टार्टर में सभी की पहली पसंद है। 

यह भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: किन्नर का जोरदार डांस, नेटिजंस ने बांधे तारीफों के पुल

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड