अपडेटेड 11 March 2025 at 17:38 IST
Holi 2025: होली के नकली रंगों की पहचान कैसे करें? खरीदने से पहले जान लें
How to Spot Fake or Harmful Holi Colours: यदि आप मार्केट से होली के रंग खरीदने जा रहे हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि नकली रंगों की पहचान कैसे करें। जानें...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How to Spot Fake or Harmful Holi Colours | Image:
Freepik
How are artificial Holi colors made? बाजार में होली के रंग बिकने शुरू हो गए हैं। ऐसे में लोग पक्के रंग, पिचकारी, गुलाल आदि खरीदने के लिए मार्केट जा रहे हैं। लेकिन इन लोगों को बता दें कि मार्केट में आजकल होली के रंग नकली और मिलावटी भी बिक रहे हैं। ऐसे में खरीदने से पहले आपको यह पता होना जरूरी है कि आप नकली रंगों की पहचान कैसे कर सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप मिलावटी रंगों की पहचान कैसे कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
होली के नकली रंगों की पहचान कैसे करें?
- आप नकली और मिलावटी रंगों की पहचान पानी से कर सकते हैं। ऐसे में आप थोड़ा सा होली का कलर लें और उसे एक गिलास पानी में डालें। अगर कलर आसानी से घुल जाता है तो इसका मतलब वह प्राकृतिक और ऑर्गेनिक है। लेकिन अगर वह कलर आसानी से नहीं घुलता है तो इसका मतलब है आप नकली कलर का इस्तेमाल कर रहे हैं।
- होली के रंगों की पहचान उनके रंग से भी कर सकते हैं। यदि ज्यादा चमकीले रंग हैं तो इसका मतलब ये है कि वो प्राकृतिक नहीं हैं। ऐसे में आप जब भी होली के रंग खरीदें तो उनके रंगों पर भी ध्यान दें। ज्यादा चमकीलापन गिलास के पार्टिकल्स की वजह से हो सकता है। ऐसे में यह पार्टिकल्स आपके चेहरे को खराब कर सकते हैं।
- यदि आप मार्केट वाले रंग खरीद रहे हैं तो सबसे पहले आप उसकी सामग्री पढ़ लें। आजकल मार्केट में पुराने साल के रंग भी बिक रहे हैं। ऐसे में आप एक्सपायरी कलर की भी पहचान कर लें।
- आप रंगों के महक से भी असली और नकली रंग की पहचान कर सकते हैं। यदि रंगों से पेट्रोल की महत्व आ रही है तो इसका मतलब वह नकली रंग है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 11 March 2025 at 17:37 IST