अपडेटेड 20 February 2026 at 21:18 IST
Holi 2026: होली पर बनाएं मेथी साबूदाना पकौड़े, ठंडाई और कलरफुल ड्रिंक्स के साथ बेस्ट स्नैक; जानें रेसिपी
होली पर क्रिस्पी मेथी साबूदाना पकोड़े आप भी कर सकते हैं ट्राई। रंग-बिरंगे ड्रिंक्स के साथ परफेक्ट कॉम्बिनेशन, जानें आसान रेसिपी, जो बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होती है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Holi Snacks: होली को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। रंगों वाली होली 4 मार्च को मनाई जाएगी, त्योहार को मजेदार बनाने के लिए हम आज आपको एक स्पेशल स्नैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जो उपवास में भी खाया जा सकता है। हम बात कर रहे हैं मेथी साबूदाना पकोड़े की। इन पकोड़े में ताजा मेथी की पत्तियां हेल्दी ट्विस्ट देती हैं, जबकि साबूदाना और मैश्ड आलू उन्हें सॉफ्ट और क्रिस्पी बनाते हैं। ये गर्म चाय, ठंडी थंडाई या कलरफुल होली ड्रिंक्स के साथ कमाल का कॉम्बिनेशन देते हैं। ये बाहर से सुनहरे क्रिस्पी दिखते हैं और अंदर से नरम होते हैं। इसलिए पार्टी में जल्दी खत्म हो जाते हैं।
मेथी साबूदाना पकौड़े बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
- 2 कप भीगा हुआ साबूदाना
- 2 कप ताजा मेथी की पत्तियां (बारीक कटी हुई)
- 3 कप उबले और मैश किए आलू
- 1 कप भुनी मूंगफली पाउडर
- 2-4 हरी मिर्च (बारीक कटी)
- अदरक पेस्ट
- 2 चम्मच जीरा
- एक चम्मच लाल मिर्च
- आधी चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच नींबू का रस
- 2 चम्मच चीनी
- 4-5 बड़ा चम्मच चावल का आटा
- नमक
- तलने के लिए तेल
बनाने की सबसे आसान तारीक
साबूदाना को 4-5 घंटे या रात भर भिगोएं। अच्छे से छानकर पानी निकाल दें, बिल्कुल सूखा करलें।
आलू उबालकर छीलें और मैश कर लें। मेथी पत्तियों को धोकर बारीक काट लें।
बड़े बाउल में साबूदाना, मैश्ड आलू, कटी मेथी और मूंगफली पाउडर डालकर हल्के हाथों मिलाएं।
हरी मिर्च, अदरक पेस्ट, जीरा, लाल-काली मिर्च पाउडर, नींबू रस, चीनी और नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
धीरे-धीरे चावल का आटा डालें (शुरू में 4 चम्मच) और गूंथें जब तक नॉन-स्टिकी डो न बन जाए। जरूरत पड़ने पर थोड़ा और आटा डालें। छोटे गोल या बाइट-साइज पकोड़े बनाएं।
धीमी-तेज आंच पर तेल गर्म करें। पकोड़ों को बैच में डालकर सुनहरा भूरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें। टिश्यू पेपर पर निकालें।
ग्रीन चटनी, इमली की चटनी या होली स्पेशल डिप्स के साथ गर्मा गर्म सर्व करें। ये पकोड़े काफी देर तक क्रिस्पी रहते हैं। इसे पहले से शेप बनाकर 24 घंटे फ्रिज में रखा जा सकता है। फिर फ्राई करें। होली के रंगों में इन टेस्टी पकोड़ों को शामिल कर परिवार और दोस्तों के साथ मजा लें। क्योंकि होली का त्योहार रंगों और स्वादों से भरपूर होना चाहिए।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 20 February 2026 at 21:09 IST