UP: 'जिंदा जला देंगे...', बुर्के में कांवड़ लाने वाली संभल की तमन्ना मलिक और पति अमन त्यागी को कट्टरपंथियों ने दी धमकी, दर्ज कराई शिकायत

यूपी के संभव में बुर्का पहनकर कांवड़ वाली तमन्ना को धमकी मिली है। तमन्ना अपने पति अमन त्यागी के साथ असमोली थाने में FIR दर्ज कर वाने पहुंची, जानें क्यों मिल रही धमकी?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tamanna Malik Death Threats
बुर्के में कांवड़ लाने वाली तमन्ना मालिक को धमकी मिली | Image: X

Tamanna Malik Death Threats: संभल के असमोली में रहने वाली तमन्ना मलिक ने हाल ही में एक ऐसा कदम उठाया को वो सुर्खियों में आ गई। उन्होंने बुर्का पहनकर कांवड़ उठाई और फिर महाशिवरात्रि के मौके पर अपने पति अमन त्यागी के साथ संभल के क्षेमनाथ तीर्थ पर जलाभिषेक किया। धार्मिक सद्भावना की मिसाल पेश करने के बाद ये घटना वायरल हो गई। जिसके बाद अब तमन्ना मालिक को जान से मारने की धमकियां मिल रही है। तमन्ना मलिक का कहना है कि कुछ कट्टरपंथी लोग उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकी दी है।

तमन्ना ने अपने पति अमन त्यागी के साथ असमोली थाने पहुंचकर तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर किया। तमन्ना मलिक ने अपनी शिकायत में बताया कि अज्ञात लोगों ने उन्हें जिंदा जलाने की धमकी दी है। साथ ही, सोशल मीडिया पर धमकी भरे वीडियो पोस्ट करके उन्हें डराया जा रहा है। यह सब उनके बुर्के में कांवड़ उठाने और जलाभिषेक करने के बाद शुरू हुआ। तमन्ना और उनके पति अमन त्यागी ने इन धमकियों को लेकर असमोली थाने में तहरीर सौंपी हैं। जिसमें धमकियों का जिक्र किया गया साथ ही सुरक्षा की मांग की गई है।  

तमन्ना ने असमोली थाने में दर्ज करवाई शिकायत

शिकायत के आधार पर असमोली थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच-पड़ताल शुरू की। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच की जा रही है। संभल पुलिस का कहना है कि वे धार्मिक सद्भावना बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाएंगे। यह घटना उत्तर प्रदेश में धार्मिक मुद्दों पर बढ़ती संवेदनशीलता को दर्शाती है। 

बुर्का पहन किया था शिवलिंग पर था जलाभिषेक

संभल में तमन्ना मलिक अपने पति अमन त्यागी के साथ बुर्का पहनकर 14 फरवरी को पुलिस और निजी वॉलेंटियर्स की के बीच हरिद्वार से कांवड़ लेकर संभल पहुंची थीं। यहां 15 फरवरी को तमन्ना ने बुर्के में ही संभल के क्षेमनाथ तीर्थ पर तीर्थ के महंत बाल योगी दीनानाथ की मौजूदगी में शिवलिंग पर गंगाजल और दूध-दही से अभिषेक किया था। इसके बाद तीर्थ के महंत बाल योगी दीनानाथ ने तमन्ना मलिक को आत्मरक्षा के लिए तलवार भेंट की थी। तमन्ना मलिक ने तलवार निकालकर बुर्के पर सवाल उठाने वालों के लिए बड़ी चेतावनी दी थी और कहा था कि बुर्का किसी की जागीर नहीं है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: AI समिट को बदनाम करने की साजिश? यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड