BREAKING: AI समिट को बदनाम करने की साजिश? यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार हंगामा, शर्ट निकालकर किया प्रदर्शन- VIDEO

दिल्‍ली स्थित भारत मंडपम में चल रह AI इम्‍पैक्ट समिट को खराब करने की कोशिश की गई है। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समिट के बीच शर्ट निकालकर हंगामा किया और जमकर नारेबाजी की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Youth congress organises shirtless protest at India AI Impact Summit 2026
AI समिट को बदनाम करने की साजिश? यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार हंगामा, शर्ट निकालकर किया प्रदर्शन- VIDEO . | Image: Video Grab

दिल्‍ली स्थित भारत मंडपम में चल रह AI इम्‍पैक्ट समिट को खराब करने की कोशिश की गई है। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समिट के बीच शर्ट निकालकर हंगामा किया और जमकर नारेबाजी की। जानकारी के मुताबिक यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश किया और शर्टलेस होकर नारेबाजी किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की। वो एक टीशर्ट लेकर आए थे जिसपर लिखा था "PM is Compromised"।

जिस समय यह विरोध प्रदर्शन हुआ, उस समय समिट में देश-विदेश के कई दिग्गज और प्रतिनिधि मौजूद थे। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता अचानक बैनर-पोस्टर लेकर मुख्य हॉल के पास पहुंच गए। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हरकत में आते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और परिसर से बाहर निकाला।पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करेंगे। वहीं इस मामले की भी जांच की जा रही है कि आखिर इतने कड़े पहरे के बावजूद कार्यकर्ता अंदर पहुंचने में कैसे सफल रहे।
 

देश की अस्मिता से कोई समझौता नहीं- भारतीय युवा कांग्रेस

वहीं, सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में भारतीय युवा कांग्रेस ने लिखा- जब विदेश नीति में झुकाव, कॉरपोरेट दबाव और चुप्पी हावी हो… तो साफ है, पीएम मोदी कॉम्प्रोमाइज्ड हैं!! इसी सच्चाई को बेनकाब करने भारतीय युवा कांग्रेस के जाबांज कार्यकर्ता एआई समिट पहुंचे और 'कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया! देश की अस्मिता से कोई समझौता नहीं! इंकलाब जिंदाबाद

Advertisement

भाजपा ने बताया देश विरोधी कृत्य

भारतीय युवा कांग्रेस की प्रदर्शन पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस प्रदर्शन पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'कांग्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनके लिए एआई 'महत्वाकांक्षी भारत', 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' या 'आकांक्षी भारत' नहीं है। उनके लिए एआई भारत-विरोधी है। यह कांग्रेस कांग्रेस नहीं, बल्कि एएनसी है, यानी राष्ट्र-विरोधी कांग्रेस। एआई शिखर सम्मेलन की दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है।

Advertisement

राष्ट्रपति मैक्रों से लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव, शीर्ष तकनीकी कंपनियों के मालिक, सैम ऑल्टमैन से लेकर सुंदर पिचाई तक, सभी इसकी सराहना कर रहे हैं। यहां तक कि शशि थरूर ने भी एआई शिखर सम्मेलन को उत्कृष्ट बताया। लेकिन राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रही है; यह चरित्रहीन, बुद्धिहीन और भावनाहीन विरोध प्रदर्शन है। यह भाजपा के खिलाफ विरोध नहीं है, यह प्रधानमंत्री के खिलाफ विरोध नहीं है, यह भारत की उपलब्धियों के खिलाफ विरोध है।' 
 

इसे भी पढ़ें- भगवा चोला, सैंडल की जगह जूते और गले में पटका...इसी पोशाक में CM योगी करेंगे सिंगापुर-जापान का दौरा; जानिए कौन-कौन जा रहा है उनके साथ

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड