अपडेटेड 10 March 2025 at 20:27 IST
Morning mouth smell: सुबह मुंह से बदबू आने का क्या कारण है?
Is it normal to have bad breath after waking up? क्या जागने के बाद सांसों की दुर्गंध आना सामान्य है? जानते हैं इसके पीछे के कारण के बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Why does my breath smell bad when I wake up? कुछ लोगों ने महसूस किया है कि जब वे सुबह उठते हैं तो उनके मुंह से बदबू आती है। कभी-कभी बदबू का आना आम है लेकिन रोज-रोज आना किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। ऐसे में इसके कारणों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सुबह उठने के बाद मुंह से बदबू (Morning mouth smell) क्यों आती है। पढ़ते हैं आगे...
सुबह उठने पर मुंह से बदबू क्यों आती है?
- जब मसूड़े में सूजन या दांतों में सड़न हो जाती है तब बैक्टीरिया मुंह में बदबू पैदा करते हैं।
- जब किसी व्यक्ति को पेट से संबंधित समस्या हो जाती है तब भी मुंह से बदबू आ सकती है।
- बता दें कि एसिड रिफ्लक्स के कारण पेट का एसिड गले तक आ जाता है, जिससे न केवल टेस्ट में खट्टापन आता है बल्कि बदबू की भी समस्या हो जाती है।
- जब किसी व्यक्ति का डाइजेशन खराब हो जाता है तब भी मुंह से बदबू आ सकती है।
- बता दें जब किसी व्यक्ति को साइनस इन्फेक्शन की समस्या हो जाती है या जब बार-बार सर्दी जुकाम की समस्या हो जाती है तो इस कारण भी गले और नाक में बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं जो मुंह की बदबू का कारण बनते हैं।
- जब किसी व्यक्ति को लिवर या किडनी से संबंधित समस्या हो जाती है तो इस दौरान शरीर के टॉक्सिंस बाहर नहीं जा पाते हैं और वह शरीर में ही बढ़ते रहते हैं। कुछ समय बाद ये टॉक्सिंस ब्लड में मिक्स हो जाते हैं जो सांस से बदबू के रूप में बदल जाते हैं।
- डायबिटीज के कारण भी व्यक्ति के मुंह से बदबू आ सकती है। ऐसे में व्यक्ति को समय-समय पर अपना ब्लड शुगर चेक करने की जरूरत है। कभी-कभी पानी की कमी के कारण भी मुंह से बदबू आ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 10 March 2025 at 20:27 IST