अपडेटेड 10 March 2025 at 17:18 IST

Amla Power: क्या हम रोजाना गर्म पानी के साथ आंवला पाउडर ले सकते हैं?

Amla Powder Benefits in Hindi: क्या हम गर्म पानी में आंवला पी सकते हैं? आवंले के क्या फायदे हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Amla
Amla water benefits | Image: Unsplash

Amla Powder Benefits in Hindi: बेकार जीवनशैली और खराब खानपान के कारण लोग पाचन से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं। बता दें कि आवंले के सेवन से इस समस्या को दूर किया जा सकता है। लेकिन लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या आंवले पाउडर का सेवन गर्म पानी के साथ कर सकते हैं। अगर आपके मन में भी यह सवाल है तो... 

आज का हमारा लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गर्म पानी के साथ आंवले का सेवन करने से क्या फायदे होते हैं। पढ़ते हैं आगे… 

Uploaded image

गर्म पानी में आंवला पाउडर लेने के फायदे क्या है? 

  • बता दें कि जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है वे अपनी डाइट में आंवले पाउडर को गर्म पानी के साथ जोड़ सकते हैं। इसके सेवन से न केवल गैस से राहत मिल सकती है बल्कि सीने में जलन, सिर में दर्द आदि समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। 
  • गर्म पानी में आंवले का पाउडर लेने से नियमित रूप से होने वाली अपच से छुटकारा मिल सकता है। यह इसके उपयोगी साबित हो सकती है। 
  • बता दें कि आंवले पाउडर के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। ऐसे में यह न केवल शरीर को डिटॉक्स करता है बल्कि विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकलने में आपके बेहद काम आ सकता है। 
  • यदि आपको ऐंठन और ब्लोटिंग की समस्या है तो ऐसे में आप आंवले के पाउडर का सेवन गर्म पानी के साथ कर सकते हैं। इन दोनों के सेवन से पेट को आराम मिल सकता है। 
Uploaded image

कैसे बनाएं आंवले का पाउडर? 

आंवले का पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले आप आंवले को अच्छे से धो लें और धूप में सुखा लें। उसके बाद उन्हें मिक्सी में पीसकर पाउडर तैयार करें। अब एक चम्मच खाली पेट गर्म पानी में आंवले का पाउडर और शहद को मिलाएं और सेवन करें। 

ये भी पढ़ें - White Hair Problem: सफेद बालों को जड़ से काला करने के लिए क्या करें? 

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 10 March 2025 at 17:17 IST