अपडेटेड 21 November 2025 at 09:05 IST

Benefits of Drinking Water: सुबह खाली पेट बासी मुंह किस बर्तन से पीना चाहिए पानी? फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Benefits of Drinking Water: क्या आप जानते हैं कि हमारे शरीर के स्वास्थ्य का संबंध बर्तन से है। हम जिस भी मग, गिलास या लोटा से पानी पीते हैं। उससे हमारी शरीर पर असर पड़ता है। अब ऐसे में सवाल है कि किस बर्तन से पानी पीने से व्यक्ति स्वस्थ्य रह सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैें।

Benefits of Drinking Water
Benefits of Drinking Water | Image: Freepik

Benefits of Drinking Water: क्या आप जानते हैं कि हमारे शरीर का 60% से अधिक हिस्सा पानी है? पानी न सिर्फ़ जीवन का आधार है, बल्कि यह हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।आयुर्वेद में सुबह उठकर खाली पेट, बिना ब्रश किए पानी पीने को एक बेहतरीन स्वास्थ्य आदत माना गया है। आपको बता दें, सिर्फ़ पानी पीना ही नहीं, बल्कि आप उसे किस बर्तन में पीते हैं, यह भी मायने रखता है। 

प्राचीन भारतीय स्वास्थ्य परंपराओं के अनुसार, पानी पीने के लिए तांबे के बर्तन को सबसे उत्तम माना जाता है। इससे कई तरह की बीमारियां भी दूर हो सकती है। अब ऐसे में सवाल है कि अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए किस बर्तन से पानी पीना फायदेमंद हो सकता है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

खाली पेट पानी पीने के फायदे 

रात भर के आराम के बाद, खाली पेट पानी पीने से आंतों में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। यह आंतों की गति को बढ़ाता है, जिससे कब्ज़ जैसी समस्या दूर होती है और पाचन क्रिया सुधरती है।
खाली पेट पानी पीने से आपका मेटाबॉलिज़्म 24% तक बढ़ सकता है। यह तेज मेटाबॉलिज़्म आपको कैलोरी बर्न करने और वज़न कम करने में मदद करता है।
खाली पेट पानी पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है।। यह शरीर के अंदर की गंदगी को साफ करकेसंतुलित करता है, जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता  मजबूत होती है।

ये  भी पढ़ें - Friday Maa Lakshmi Mantras: आज शुक्रवार के दिन जरूर करें अष्टलक्ष्मी मंत्र का जाप, घर की आर्थिक तंगी होगी दूर; मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा 

Advertisement

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे क्या हैं? 

तांबे में 'ओलिगोडायनेमिक' नामक गुण होता है, जो बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है। यदि आप रात को तांबे के बर्तन में पानी भरकर रखते हैं, तो पूरी तरह से शुद्ध रहता है। ॉ शुद्ध हो जाता है।
तांबे का पानी पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और थायरॉइड ग्रंथि के कार्य को संतुलित करने में सहायक माना जाता है।
तांबे के बर्तन  में  एंटी-इंफ्लेमेटरी  गुण होते हैं। जो जोड़ों के दर्द में राहत दे सकते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 21 November 2025 at 09:05 IST