अपडेटेड 21 November 2025 at 08:08 IST
Friday Maa Lakshmi Mantras: आज शुक्रवार के दिन जरूर करें अष्टलक्ष्मी मंत्र का जाप, घर की आर्थिक तंगी होगी दूर; मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा
Friday Maa Lakshmi Mantras: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन अष्टलक्ष्मी की पूजा करने के साथ-साथ मंत्रों का जाप करने का विशेष का विधान है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Friday Maa Lakshmi Mantras: पंचांग के हिसाब से आज शुक्रवार का दिन है, जो धन की देवी जननी मां लक्ष्मी को समर्पित है। शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन, वैभव, ऐश्वर्य, समृद्धि और सौभाग्य की देवी माना गया है। कहते हैं कि जिस घर पर माँ लक्ष्मी की कृपा होती है, वहां कभी दरिद्रता नहीं आती है। इसलिए, इस शुभ दिन पर मां लक्ष्मी की पूजा और उनके विशेष मंत्रों का जाप करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।
अब ऐसे में अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान है तो आइए इस लेख में विस्तार से मां लक्ष्मी के कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिनका जाप करने के बारे में बताएंगे। जिससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
अष्टलक्ष्मी का सिद्ध मंत्र
अष्टलक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे शक्तिशाली मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन के नए स्रोत खुलते हैं।
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं श्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मी मम गृहे आगच्छ आगच्छ नमः स्वाहा
मां लक्ष्मी के महामंत्र का करें जाप
महालक्ष्मी मंत्रयह मंत्र न केवल धन, बल्कि आरोग्य और सौभाग्य भी प्रदान करता है।
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः
Advertisement
स्थिर लक्ष्मी मंत्र के लिए रें जाप
जो लोग चाहते हैं कि धन उनके पास टिका रहे, उनके लिए यह मंत्र बहुत उपयोगी ह।
ॐ ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छ आगच्छ नमः स्वाहा
Advertisement
कर्ज मुक्ति लक्ष्मी मंत्र
कर्ज से परेशान लोग इस मंत्र का नियमित जाप करें।मंत्र:
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं श्रीं लक्ष्मी मम गृहे धन पूरय चिंताम् दूरय दूरय स्वाहा
आरोग्य और सौभाग्य का मंत्र
यह मंत्र स्वास्थ्य और अच्छे भाग्य दोनों के लिए जाप किया जाता है।
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं सौं ॐ ह्रीं क ए ई ल ह्रीं ह स क ह ल ह्रीं सकल ह्रीं सौं ऐं क्लीं ह्रीं श्रीं ॐ
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 21 November 2025 at 08:08 IST