Vitamin D: कौन से फल में सबसे ज्यादा विटामिन D होता है?
Vitamin D Sources: मैं अपना विटामिन डी तेजी से कैसे बढ़ा सकता हूं? बिना धूप के विटामिन डी कैसे प्राप्त करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Vitamin D Sources in Hindi: गर्मियों में अक्सर लोग धूप के सामने निकलने से बचते हैं जबकि शरीर के लिए धूप बेहद उपयोगी है। बता दें, धूप को लेने से शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा किया जाता है। अगर शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए तो इससे न केवल हड्डियों में दर्द की समस्या होती है बल्कि कमजोरी, थकान आदि समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इसके कारण हमारा इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाता है। ऐसे में बता दें कि कुछ फलों के सेवन से आप शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन फलों के सेवन से आप शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं। जानते हैं उनके बारे में...
शरीर में विटामिन डी को पूरा करने के लिए करें इन फलों का सेवन
- आप अपनी डाइट में संतरे को जोड़ सकते हैं। बता दें, संतरे के अंदर विटामिन डी, कैल्शियम, फास्फोरस आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए उपयोगी होते हैं। ऐसे में आप संतरे के जूस का सेवन भी कर सकते हैं।
- आप अपनी डाइट में स्ट्रॉबेरी को जोड़ सकते हैं। बता दे स्ट्रॉबेरी के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है। ऐसे में ये हड्डियों की सेहत को अच्छा करता है। वहीं स्ट्रॉबेरी के अंदर कैल्शियम में पाया जाता है तो जोड़ों के दर्द से राहत दिला सकता है।
- आप अपनी डाइट में सेब को भी जोड़ सकते हैं। बता दें, सेब के अंदर जरूरी विटामिंस पाए जाते हैं, जिनमें से विटामिन डी भी मौजूद है। ऐसे में इसके सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत किया जाता है और हड्डियों को भी फायदा होता है।
- आप अपनी डाइट में अनानास को जोड़ सकते हैं। अनानास में कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन डी आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत कर सकते हैं। ये शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं।
- वहीं गर्मियों में भी आप 15 से 20 मिनट की धूप ले सकते हैं हालांकि वह धूप सुबह 8 से 10 बजे के बीच की होनी चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।