Flour: गर्मी में कौन सा आटा खाना सबसे अच्छा है?
Which flour is best to eat in summer? गर्मी के लिए कौन सा आटा सबसे अच्छा है? गर्मियों में कौन सा आटा खाना चाहिए? जानें इसके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Which flour is best to eat in summer? गर्मियों में अक्सर लोग उन चीजों का सेवन करते हैं तो सेहत के लिए अच्छी होती हैं। गर्मियों में गर्म चीजें शरीर में कई समस्याएं पैदा कर सकती हैं। लेकिन लोग अपना आटा बदलना भूल जाते हैं। बता दें कि आटा यानी अनाज हमारे शरीर के लिए बेहद उपयोगी होता है। लेकिन हम 12 महीने केवल एक ही आटे का सेवन करते हैं और वो है गेहूं का आटा। जबकि हमें गर्मियों में उस आटे को जोड़ना चाहिए जो सेहत के लिए अच्छा होता है और गर्मियों में खाया जा सकता है। ऐसे में इस आटे के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यक्ति को गर्मी में कौन सा आटा खाना चाहिए। पढ़ते हैं आगे…
गर्मियों में कौन सा आटा खाना चाहिए?
व्यक्ति को गर्मियों में ठंडी तासीर वाले अनाजों को अपनी डाइट में जोड़ना चाहिए। ऐसे में आप गर्मियों में रोटी के लिए गेंहू के आटे की बजाय जौ का आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें जौ के आटे की तासीर ठंडी होती है। वहीं ये पेट के लिए भी बेहद उपयोगी होता है। जौ को न केवल आसानी से पचाया जा सकता है बल्कि व्यक्ति को एनर्जी भी मिलती है।
गर्मियों में कौन-सा आटा नहीं खाना चाहिए?
गर्मियों में लोगों को मक्का, बाजार या रागी का सेवन नहीं करना चाहिए। ये तासीर में गर्म होते हैं। साथ ही पाचन क्रिया और पेट पर गलत प्रभाव डालते हैं। ऐसे में पेट में भारीपन, गैस और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बता दें कि बेसन की तासीर भी गर्म होती है। ऐसे में आप गर्मियों में बेसन का सेवन भी सीमित मात्रा में करें या डॉक्टर से पूछकर करें।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Jackfruit: ज्यादा कटहल खाने से क्या होता है?
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।