अपडेटेड 2 April 2025 at 22:55 IST

Jackfruit: ज्यादा कटहल खाने से क्या होता है?

What will happen if you eat too much jackfruit: कटहल खाने से क्या साइड इफेक्ट होते हैं? कटहल खाने से कौन से नुकसान हो सकते हैं? जानें...

Veganuary 2024: What Is Jackfruit - Health Benefits And More
What are the side effects of eating too much jackfruit | Image: Unsplash

What will happen if you eat too much jackfruit: किसी भी चीज को यदि ज्यादा खाया जाए तो इसका नकारात्मक प्रभाव सेहत पर पड़ता है। ऐसा ही कुछ कटहल के साथ है। यदि कटहल का सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाए तो इसका नकारात्मक प्रभाव पाचन तंत्र पर पड़ सकता है। साथ ही व्यक्ति को पेट में गड़बड़ी हो सकती है। इसके अलावा कटहल खाने के कई नुकसान भी हैं। ऐसे में इन नुकसानों के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ज्यादा कटहल खाने से सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...  

ज्यादा कटहल खाने से क्या होता है?

  1. बता दें कि व्यक्ति यदि ज्यादा मात्रा में कटहल खाता है तो इससे शरीर में रिएक्शन हो सकता है। व्यक्ति को त्वचा से संबंधित समस्याएं जैसे दाद, खाज आदि हो सकती है। ऐसे में व्यक्ति को ज्यादा मात्रा में कटहल का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  2. कटहल का सेवन सर्दी जुकाम और खांसी भी बढ़ा सकता है। ऐसे में यह शरीर में ठंडक पैदा करता है। साथ ही व्यक्ति को यदि साइनस की समस्या है तो उस समस्या को भी कटहल ट्रिगर कर सकता है। 
  3. व्यक्ति को कटहल का सेवन ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए। वर्ना इससे पेट से जुड़ी समस्या हो सकती हैं। ज्यादा मात्रा में कटहल पाचन शक्ति पर नकारात्मक प्रभाव डालता है, जिससे अपच, ऐंठन और एसिडिटी की समस्या हो जाती है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है वे भूलकर भी कटहल का सेवन न करें। 
  4. अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तब भी आप कटहल का सेवन करने से बचें। बता दें कि डायबिटीज में यदि कटहल का सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाए तो ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ सकती है। इससे डायबिटीज वाले मरीजों का ब्लड शुगर एकदम से हाई हो जाता है। ऐसे में व्यक्ति को डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। 

ये भी पढ़ें - डिलीवरी के बाद पतले होने के लिए क्या करें?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 2 April 2025 at 22:55 IST