अपडेटेड 25 August 2024 at 18:52 IST
पुरुषों में नॉर्मल हीमोग्लोबिन लेवल कितना होना चाहिए? कम होने पर होने लगती हैं ये समस्याएं
Men Hemoglobin Level: शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल में कमी होने पर बॉडी फंक्शनिंग में दिक्कत होती है। आइए जानते हैं पुरुषों में हीमोग्लोबिन कितना होना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

What Normal Hemoglobin Level In Men: किसी भी व्यक्ति के शरीर को हेल्दी रखने के लिए हीमोग्लोबिन लेवल (Hemoglobin) का सही होना बेहद जरूरी होता है। शरीर में खून के स्तर यानी लेवल को मेडिकल की भाषा में हीमोग्लोबिन कहा जाता है। यह खून में मौजूद रेड ब्लड सेल्स (Red Blood Cells) में एक तरह का प्रोटीन होता है। इसके जरिए शरीर के अलग-अलग अंगों में ऑक्सीजन की सप्लाई होती है। वहीं हर व्यक्ति में इसका स्तर अलग-अलग होता है। व्यक्ति की उम्र, जेंडर, शारीरिक स्थिति और स्वास्थ्य के हिसाब से हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) का स्तर अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पुरुषों में इसका नॉर्मल लेवल क्या होता है?
डॉक्टर्स के मुताबिक एक स्वस्थ्य व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) लेवल 14 से 15 प्रति डेसिलीटर होती है। वहीं पुरुषों में हीमोग्लोबिन का नॉर्मल लेवल 15-16 प्रति डेसिलीटर और महिलाओं में 14-15 प्रति डेसिलीटर होनी चाहिए। अगर पुरुष या महिला किसी में भी नॉर्मल लेवल से हीमोग्लोबिन कम (What Is Normal Hemoglobin Level?) होता है, तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पुरुषों में अगर हीमोग्लोबिन लेवल नॉर्मल (What Normal Hemoglobin Level In Men) से कम होता है, तो उन्हें किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
पुरुषों में हीमोग्लोबिन लेवल कम होने पर कौन सी समस्याएं होती हैं?
थकान (Tiredness)
अगर पुरुषों के शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल नॉर्मल से कम होता है, तो व्यक्ति को थकान महसूस होने लगती है और साथ ही चलने-फिरने में परेशानी होने लगती है।
चक्कर आना (Dizziness)
शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने पर व्यक्ति को चक्कर आने लगता है। साथ ही वह जब सुबह उठते हैं, तो आंखों के सामने अंधेरा हो जाता है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति में ऐसे लक्षण नजर आ रहे हो, तो उसे तुरंत ही डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
Advertisement
धड़कन का बढ़ना (Heart Palpitations)
जब किसी पुरुष के शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल नॉर्मल (What Is Normal Hemoglobin Level?) से कम होता है, तो उसके दिल की धड़कन बढ़ने लगती है, जिसके कारण स्ट्रोक का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में इसे बिल्कुल भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।
बालों का झड़ना (Hair Fall)
पुरुषों के शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल कम होने पर उनके बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं। अगर आपके भी बाल तेजी से झड़ रहे हैं, तो तुरंत ही हीमोग्लोबिन का टेस्ट कराएं।
Advertisement
मुंह में छाले (Mouth Ulcers)
जब शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने लगती है, तो मुंह में छालों की समस्या होने लगती है। साथ ही इसके कारण खाना खाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 25 August 2024 at 18:52 IST