अपडेटेड 7 February 2025 at 18:39 IST
शौचालय में घंटों बैठकर न करें पॉटी आने का इंतजार, इन्हें खाने से तुरंत होगा पेट साफ
How can I empty my stomach quickly? मैं 5 मिनट में अपना पेट कैसे साफ कर सकता हूं? अपने पेट को जल्दी कैसे साफ करें? जानते हैं...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How can I empty my stomach quickly? अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग घंटों-घंटों शौचालय में बैठे रहते हैं पर उसके बाद भी उनका पेट अच्छे से साफ नहीं हो पाता। बता दें कि इसके कारण उनका पूरा दिन असमंजस में जाता है। ऐसे में यदि आप भी अपने पेट को साफ करना चाहते हैं तो कुछ चीजों के सेवन से आप कुछ ही मिनटों में अपने पेट को एकदम साफ कर सकते हैं। ऐसे में इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि घंटों शौचालय में बैठने की बजाय आप किन चीजों के सेवन से अपने पेट को साफ कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
पानी का सेवन
पानी हमारी सेहत के लिए किसी अमृत से कम नहीं होता। ऐसे में कई डॉक्टर्स भी ये सलाह देते हैं कि व्यक्ति को कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। ऐसा करने से न केवल बॉडी डिटॉक्स होती है बल्कि पेट को साफ भी किया जा सकता है। ऐसे में आप सुबह उठने के बाद एक गिलास गुनगुना पानी पिएं। ऐसा करने से आपका पेट एकदम साफ हो जाएगा।
लहसुन का सेवन
यदि लहसुन को डाइट में जोड़ा जाए तब भी फायदा हो सकता है। बता दें कि लहसुन के सेवन से पेट को आसानी से साफ किया जा सकता है। इसके अंदर एंटी इन्फ्लेमेटरी पाए जाते हैं जो मल को मुलायम करने के साथ-साथ बाहर निकालने में आपके काम आ सकता है।
Advertisement
सेब का सिरका
यदि डाइट में सेब के सिरके को जोड़ा जाए तब भी पेट को आसानी से साफ किया जा सकता है। बता दें कि इसके सेवन से न केवल पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाया जा सकता है बल्कि पुरानी से पुरानी कब्ज से भी राहत मिल सकती है। ऐसे में रोजाना खाना खाने से पहले दो चम्मच सेब के सिरके का पानी पिएं।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 7 February 2025 at 18:39 IST