अपडेटेड 7 February 2025 at 16:51 IST
लंबे, काले, मजबूत और मोटे बालों के लिए घर पर बनाएं सहजन तेल, जानें तरीका
What are the benefits of moringa oil? क्या मोरिंगा तेल बालों के विकास में मदद करता है? सहजन का तेल कैसे बनाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What are the benefits of moringa oil? आज के समय में ज्यादातर लोग बालों की कई समस्याओं से परेशान हैं। बता दें कि इस समस्या को दूर करने के लिए वे न जानें मार्केट से कौन-कौन से महंगे प्रोडक्ट्स खरीद लाते हैं लेकिन केमिकल्स और हीटिंग टूल्स के कारण बाल और ज्यादा खराब हो जाते हैं। बता दें कि बालों को झड़ने से रोकने में सहजन का तेल आपके बेहद काम आ सकता है। जी हां, सहजन का तेल न केवल झड़ते बालों को मजबूत कर सकता है बल्कि उन्हें लंबा और हेल्दी भी बना सकता है। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि आप अपने बालों में सहजन का उपयोग कैसे कर सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप अपने बालों में सहजन का प्रयोग कैसे कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
सहजन का तेल कैसे बनाएं?
सबसे पहले आप सहजन के बीजों को इकट्ठा करें और उन्हें धूप दिखाएं। जब वह एकदम सूखे हो जाएं यानि उनमें से पानी एकदम अलग हो जाए तो उन्हें हल्का सा भून लें, जिससे कि तेल को निकालने में आसानी हो। उन्हें पीस लें और कोकोनट ऑयल या ऑलिव ऑयल में मिलाकर हल्की आंच पर अच्छे से पकाएं। बता दें कि पकाने से सहजन का सारा पोषण निकाल कर तेल में इकट्ठा हो जाएगा। अब ठंडा होने के बाद उसे छान लें और अपने बालों में लगाएं। ध्यान रखें आप इस तेल को ठंडी और ड्राई जगह पर ही रखें।
सहजन का हेयर मास्क कैसे लगाएं?
बता दें, सहजन का हेयर मास्क भी आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में आप चार चम्मच सहजन में दो चम्मच दही और एक चम्मच शहद को मिलाएं और बने मिश्रण को आधे घंटे के लिए बालों की जड़ों में लगाएं। उसके बाद अपने बालों को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से न केवल बाल सॉफ्ट नजर आएंगे बल्कि शाइनी भी होंगे।
Advertisement
ये भी पढ़ें - खड़े होकर पेशाब क्यों नहीं करना चाहिए? जानें सही तरीका
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 7 February 2025 at 16:51 IST