अपडेटेड 10 August 2024 at 19:23 IST
Migraine: क्या होता है माइग्रेन? चक्कर से भी हैं परेशान, जानें इसके लक्षण और राहत पाने के घरेलू उपाय
Migraine Symptoms: माइग्रेन की समस्या में व्यक्ति को उल्टी या मतली के साथ-साथ चक्कर भी आता है। ऐसे में अगर आप इससे राहत पाना चाहते हैं, तो घरेलू उपाय आजमाएं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

What Is Migraine: लाइफस्टाइल और खानपान का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। वहीं पिछले कुछ सालों में लोगों की बिगड़ चुकी जीवनशैली उन्हें कई सारी बीमारियों की तरफ ढकेल रही है, जिसमें से एक माइग्रेन भी है। दरअसल, गलत डाइट और लाइफस्टाइल की वजह से वात, पित्त और कफ जैसी समस्याएं बढ़ने लगती है, जो माइग्रेन का भी कारण बनती है। इसमें लोगों को कई तरह की समस्याएं होती है। आइए जानते हैं कि माइग्रेन क्या होता है और इससे बचने के घरेलू उपाय क्या है?
माइग्रेन एक तरह का सिरदर्द होता है, जो आमतौर पर सिर के आधे हिस्से में होता है। यह मस्तिष्क में तंत्रिका तंत्र के विकारों के कारण हो सकता है इस बीमारी में सिर में हल्का और तेज असहनीय दर्द होता है। इसमें बहुत तेज दर्द होता है, जिसे बर्दाश्त कर पाना बहुत ही मुश्किल होता है। वहीं कई बार दर्द के साथ-साथ उल्टी, मतली और चक्कर की समस्या भी होने लगती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इससे राहत पाने के घरेलू उपाय क्या है?
माइग्रेन के लक्षण?
- आंखों के आगे काला धब्बा दिखना
- स्किन में चुभन महसूस होना
- कमजोरी लगना
- आंखों के नीचे काले घेरे
- ज्यादा गुस्सा आना
- चिड़चिड़ापन होना
- सिर के एक ही हिस्से में दर्द होना
किन कारणों से होता है माइग्रेन?
किसी व्यक्ति में माइग्रेन होने के कई कारण हैं, जिसमें से कुछ नीचे दिए गए है...
- शरीर हाइड्रेट न होना
- ज्यादा चिंता करना
- महिलाओं में हार्मोनल बदलाव
- तेज रोशनी
- तेज आवाज
- नींद में बदलाव करना
- सिगरेट और शराब पीना
- ज्यादा गर्मी
- तेज गंध
- कई बार यह समस्या कुछ दवाइयों जैसे गर्भनिरोधक गोलियों की वजह से भी हो सकता है।
माइग्रेन चक्कर से हैं परेशान? तो राहत दिलाएंगे ये घरेलू उपाय
अदरक की चाय
अगर किसी व्यक्ति को माइग्रेन की समस्या के साथ-साथ चक्कर भी आता है, तो उन्हें अदरक की चाय पीनी चाहिए। इससे काफी राहत मिलती है।
Advertisement
खास ऑयल से मालिश
माइग्रेन के दर्द और चक्कर से राहत पाने के लिए लैवेंडर के तेल की मालिश करना बहुत ही फायदेमंद होता है।
ब्रीदिंग एक्सरसाइज
माइग्रेन में चक्कर आने पर ब्रीदिंग एक्सरसाइज बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें धीमी और गहरी सांस लेने से दिमाग को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है, जिससे चक्कर आने की समस्या कम हो सकती है। इसके अलावा, स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से भी आराम मिलता है।
Advertisement
शहद और नींबू का पानी
जब माइग्रेन दर्द और चक्कर आने की समस्या हो तो एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच शहद और आधे नींबू का रस मिलाकर पानी पीने से राहत मिलती है। इसके अलावा आप पुदीने का पानी भी भी सकते हैं। इससे भी माइग्रेन में चक्कर आने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 10 August 2024 at 19:23 IST