अपडेटेड 10 August 2024 at 16:23 IST
घंटों वॉशरूम में बैठने की अब नहीं पड़ेगी जरूरत, गैस की भी होगी छुट्टी; ऐसे करें बड़ी इलायची का सेवन
Black Cardamom For Constipation: अगर आप भी कब्ज-गैस जैसी पेट से जुड़ी कई समस्याओं से परेशान हैं, तो आपको काली इलायची का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं कैसे?
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Black Cardamom For Constipation: लगातार लोगों को बिगड़ती लाइफस्टाइल और खानपान उन्हें कई गंभीर बीमारियों का शिकार बना रही हैं, जिसमें से कब्ज के मामले सबसे ज्यादा देखने के मिलते हैं। पिछले कुछ समय से हर उम्र के लोगों को पेट न साफ होने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। वहीं अगर यह दिक्कत लंबे समय तक बनी रही है, तो यह बवासीर, भगंदर, अल्सर और फिशर जैसी कई गंभीर बीमारियों का कारण बन जाती है। ऐसे में इससे छुटकारा पाना बेहद जरुरी होता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से कब्ज की समस्या से परेशान हो, तो उसे पेट साफ करने के लिए बड़ी इलायची का सेवन करना चाहिए। दरअसल, इसमें मौजूद पोषक तत्व पेट साफ होने में आने वाली समस्याओं को दूर करने का काम करता है और कब्ज से निजात पाने में बहुत ही असरदार होता है। तो चलिए जानते हैं कि यह कब्ज से कैसे छुटकारा दिलाता है और इसका सेवन कैसे किया जाता है?
कब्ज से कैसे निजात दिलाती है बड़ी इलायची?
बड़ी इलायची में थर्मोजेनिक गुण होते हैं, जो बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसे खाने से खाना पचाने वाले जूस के स्त्राव बढ़ाने में मदद करती हैं. जिससे मल त्याग करने में आसानी होती है और कब्ज से राहत मिलती है। इसके अलावा इसमें मौजूद कार्मिनेटिव गुण अपस और गैस की समस्या को दूर करने में काफी असरदार होता है। हालांकि इसके अलावा भी इसे खाने के कई और फायदे भी है।
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए कैसे करें बड़ी इलायची का सेवन?
- कब्ज-गैस और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए बड़ी इलायची का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। इसे आप इसका चूर्ण बनाकर खा सकते हैं।
- इसके लिए 50 ग्राम इलायची को तवे पर भूनकर ठंडा कर लें। फिर इसे मिक्सी में पीसकर रात को सोने से पहले और सुबह खाली पेट हल्के गुनगुने पानी के साथ खाएं।
- इसके अलावा बड़ी इलायची और मिश्री को एक साथ मिलाकर पीस लें और फिर इसका सेवन कर सकते हैं।
- पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए बड़ी इलायची का सेवन काढ़े के तौर पर भी किया जा सकता है। इसके लिए इलायची के 4 से 5 टुकड़े एक गिलास पानी में तब तक उबालें जब तक पानी आधा न हो जाए। फिर इसे खाना खाने के बाद हल्के गुनगुने पानी के साथ खाए। इससे पेट से जुड़ी समस्याओं से जल्द ही राहत मिल सकती है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 10 August 2024 at 16:23 IST