अपडेटेड 22 March 2025 at 11:03 IST

Migraine: क्या है माइग्रेन? जानिए इसके लक्षण और बचाव के घरेलू उपाय

Migraine: अगर आपको भी मार्गेन की समस्या है तो आइए जान लेते हैं कि आखिर ये है क्या और इससे बचाव के उपाय क्या हैं।

Follow : Google News Icon  
migraine
माइग्रेन | Image: Freepik

Migraine: भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के बीच सिर दर्द की समस्या काफी आम होती जा रही है। दफ्तर में काम का स्ट्रेस (Stress) या घर, पर्सनल लाइफ का कोई विवाद होने पर तनाव की स्थिति में लोंगो को सिर दर्द होने लगता है। हालांकि कुछ लोग सिर दर्द (Headache) को एक आम परेशानी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं जो कि बिल्कुल गलत है। जबकि कई बार ये सिर दर्द माइग्रेन (Migraine) का रूप भी ले सकता है।

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये माइग्रेन होता क्या है। तो चलिए हम यहां आपको बताते हैं माइग्रेन और उससे जुड़ी अनेक बातों के बारे में।

क्या है माइग्रेन? (What is migraine)

माइग्रेन एक तरह का सिर दर्द होता है जो सिर के आधे हिस्से में होता है। ये दर्द तब उठता है जब व्यक्ति का तनाव या उसके भीतर चल रही कोई बात उसकी सहनशक्ति से बाहर हो जाती है। माइग्रेन में कई बार लोगों को कई घंटों तक सिर दर्द बना रहता है। इस दौरान अक्सर लोग सोचने-समझने की क्षमता खो देते हैं। व्यक्ति को ऐसा लगता है कि उसके दिमाग की नशे फट जाएंगी। इसलिए इस दर्द को कभी भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।

आइए जानते हैं कि माइग्रेन के लक्षण क्या हैं और किन उपायों को करके इससे बचाव किया जा सकता है।

Advertisement

माइग्रेन के लक्षण? (Symptoms of Migraine)

  1. सिर के आधे हिस्से में तेज दर्द होना।
  2. आँखो में दर्द होना।
  3. धुंधला नजर आना।
  4. चिड़चिड़ापन।
  5. थकान महसूस होना।
  6. गैस्ट्रिक होना।
  7. मितली आना।
  8. चक्कर आना।
  9. उल्टी आना।

माइग्रेन से निजात के घरेलू उपाय (Home remedies to get relief from migraine)

दालचीनी का लेप

सिर दर्द की समस्या के दौरान आपको पानी के साथ दालचीनी को पीसकर इसके लेप को माथे पर लगाना है। इसे लगाने से आपके दर्द को कुछ ही देर में राहत मिल जाएगी।

Advertisement

लौंग

माइग्रेन या तेज सिर दर्द की स्थिति में फौरन लौंग के पाउडर में नमक शामिल कर, दूध के साथ इसका सेवन करना चाहिए। इससे आपके दर्द को जल्द राहत मिलेगी।

अदरक

अदरक के रस को शहद में मिलाकर पीने से माइग्रेन या तेज सिर दर्द की समस्या से फौरन राहत मिलती है।

बर्फ की सिकाई

माइग्रेन होने पर आपको बर्फ से सिर की सिकाई करनी चाहिए। इस उपाय से भी आपको माइग्रेन व सिर दर्द से जल्द राहत मिलेगी।

सिर की मालिश

इसके अलावा आप सरसों, नारियल या किसी अन्य तेल के साथ सिह की मालिश भी कर सकते हैं। इससे आपका स्ट्रेस कम होगा जो आपको सिर दर्द से राहत देने में मदद करेगा।

पानी पिएं

पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन की वजह से भी माइग्रेन हो सकता है। इसलिए अधिक पानी पीने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है और माइग्रेन के दर्द में राहत मिल सकती है।

योग और ध्यान

तनाव और मानसिक थकावट माइग्रेन के कारण हो सकते हैं। योग और मेडिटेशन से तनाव कम होता है और माइग्रेन के दर्द को राहत मिलती है।

रोशनी-शोर से दूरी

जब माइग्रेन का दर्द हो, तो किसी अंधेरे और शांत कमरे में आराम करें। तेज रोशनी और शोर से दर्द बढ़ सकता है, इसलिए शांत और अंधेरे वातावरण में समय बिताएं।

कैफीन

कुछ लोगों को माइग्रेन के इलाज में कैफीन से मदद मिलती है। आप एक कप हल्की चाय या कॉफी पी सकते हैं, लेकिन ज्यादा कैफीन से बचें, क्योंकि इससे माइग्रेन बढ़ सकता है।

विटामिन बी2

विटामिन बी2 माइग्रेन के दर्द को कम करने में मदद करता है। यह प्राकृतिक रूप से दूध, अंडे, हरी सब्जियों और नट्स में पाया जाता है।

तुलसी

तुलसी में दर्द निवारक गुण होते हैं। तुलसी के पत्तों को चबाने से माइग्रेन के दर्द में राहत मिल सकती है। आप तुलसी की चाय भी बनाकर पी सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Moringa: बालों के लिए वरदान है मोरिंगा, जानिए फायदे और लगाने का तरीका

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 22 March 2025 at 11:03 IST