अपडेटेड 24 June 2025 at 18:37 IST
Matcha Tea Benefits: सोशल मीडिया पर लोग आजकल माचा चाय यानि माचा टी के काफी दीवाने हो रहे हैं। इस हरी रंग की चाय को चाय की पत्तियों को पीसकर बनाया जाता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये माचा टी वजन घटाने में भी काफी मददगार साबित होती है। जापान से आई ये माचा चाय भारत में भी काफी पसंद की जा रही है।
माचा चाय को बनाना काफी आसान है। ये पाउडर के रूप में होता है जिसे गर्म चाय या दूध में मिक्स करके तैयार किया जाता है। लोग इसे ठंडे पानी में डालकर आईस माचा टी की तरह भी पीते हैं। टेस्ट के लिए आप शहद डाल सकते हैं। हालांकि, लोग इसे इसके टेस्ट से ज्यादा इसके फायदे के लिए पीना पसंद करते हैं। तो चलिए बिना समय गंवाए, माचा टी के फायदे जान लेते हैं।
वेट लॉस
माचा टी में कैटेचिन और कैफीन काफी मात्रा में मौजूद होता है जो मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है। इससे कैलोरी बर्न करने में भी मदद मिलती है। जो लोग वेट लॉस करने की कोशिश कर रहे हैं, वो रेगुलर टी या कॉफी छोड़कर माचा टी या कॉफी पीना शुरू कर देते हैं। माचा टी से वजन कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है।
एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर
माचा टी में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर होती है। इसमें एपिगैलोकैटेचिन गैलेट (ईजीसीजी) होता है जो एक ताकतवर एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है। ये एंटीऑक्सीडेंट कैंसर से लड़ने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। ये बॉडी को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मददगार है।
मेंटल हेल्थ में सुधार
माचा आपकी फिजिकल के साथ साथ मेंटल हेल्थ को भी सुधारने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें कैफीन और एल-थेनाइन होते हैं, जो आपका फोकस बेहतर बनाता है। इससे आपके दिमाग को शांति मिलती है। आप ज्यादा अलर्ट हो जाते हो।
बॉडी को करता है डिटॉक्सिफाई
माचा टी में क्लोरोफिल होता है जो शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। ये शरीर को अंदर से डिटॉक्सिफाई करता है। इससे ओवरऑल हेल्थ में भी काफी सुधार होता है।
हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
माचा टी नियमित रूप से पीने से कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को कम करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, ये आपकी स्किन के लिए भी वरदान जैसा है। ये आपके चेहरे पर ग्लो लेकर आता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
पब्लिश्ड 24 June 2025 at 18:37 IST