अपडेटेड 19 March 2026 at 18:32 IST
Triphala Giloy Honey: सुबह खाली पेट गिलोय-त्रिफला-शहद गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से क्या होता है? जानिए फायदे
Triphala Giloy Honey: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ती लाइफस्टाइल के कारण शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होना एक आम बात हो गई है। अगर आप सुबह सोकर उठने के बाद भी थकान महसूस करते हैं और काम में मन नहीं लगता, तो आपको अपनी डाइट में बदलाव करने की जरूरत है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Triphala Giloy Honey: अब गर्मी दस्तक दे चुका है। खासकर मार्च के महीने में, क्या आप भी खुद को हर वक्त थका हुआ महसूस करते हैं? दिन भर नींद आना, बेचैनी और शरीर में भारीपन महसूस होना इस मौसम में आम बात है। अक्सर हम इसे 'बदलता मौसम' कहकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन आयुर्वेद के नजरिए से देखें तो यह आपके शरीर में बढ़ते टॉक्सिन्स हो सकते हैं।
आपको बता दें, जब शरीर के भीतर टॉक्सिन्स जाता है तो वे मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देते हैं, जिससे आप अंदरूनी रूप से कमजोरी महसूस करने लगते हैं। आइए आपको इस लेख में एक ऐसे रामबाण इलाज के बारे में बताएंगे। जिससे आपको फायदे देखने को मिल सकते हैं।
आयुर्वेद का शक्तिशाली 'डिटॉक्स पानी'
शरीर की अंदरूनी सफाई के लिए आयुर्वेद में एक बेहद प्रभावी नुस्खे के बारे में बताया गया है। जिसमें त्रिफला, गिलोय, हल्दी और शहद है। इन चारों को गुनगुने पानी के साथ खाली पेट लें। तो इससे आपको शरीर में असर दिख सकता है।
त्रिफला, गिलोय, हल्दी और शहद को गुनगुने पानी में लेने के फायदे
जब हमारा पाचन तंत्र , आंतें और लिवर संतुलित होते हैं, तो शरीर नेचुरल तरीके से डिटॉक्स होता है। बस आपको इन चारों के मिश्रण को गुनगुने पानी में घोलकर पीना है।
Advertisement
त्रिफला - इसे आंतों का सबसे अच्छा मित्र माना जाता है। यह पुरानी गंदगी को साफ कर मल त्याग की प्रक्रिया को सुगम बनाता है और हानिकारक बैक्टीरिया का सफाया करता है।
गिलोय - आयुर्वेद में इसे 'अमृता' कहा गया है। यह वात, पित्त और कफ को संतुलित करता है और लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाकर आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।
हल्दी - अपने एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण हल्दी रक्त को साफ करती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है।
शहद - शहद न केवल स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह अन्य जड़ी-बूटियों के गुणों को शरीर के सेल्स तक गहराई से पहुंचाने का काम करता है।
'डिटॉक्स पानी' को किस तरह पीएं?
रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच त्रिफला चूर्ण, थोड़ी सी गिलोय और चुटकी भर हल्दी मिलाकर पिएं। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। यदि आपका पाचन बहुत मंद पड़ गया है, तो आप इस पानी में अदरक या सौंठ का भी उपयोग कर सकते हैं।
Advertisement
नोट - गर्भवती महिलाएं और जिन लोगों के घुटनों में दर्द रहता है। वह डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 19 March 2026 at 18:32 IST