अपडेटेड 14 April 2025 at 16:35 IST
Sattu: गर्मियों में रोज खाली पेट पिएं सत्तू, पूरे दिन शरीर रहेगा ठंडा और फ्रेश
Benefits of Drinking Sattu Everyday: रोज सत्तू पीने से क्या होता है? क्या खाली पेट सत्तू पीना अच्छा है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Benefits of Drinking Sattu Everyday: सत्तू का सेवन गर्मियों में किया जाता है। यह सबसे पसंदीदा ड्रिंक में से एक है। इससे न केवल गर्मी में फिट रहा जा सकता है बल्कि लोग हेल्दी भी रह सकते हैं। जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्या होती है उन लोगों को सत्तू का सेवन जरूर करना चाहिए। यह अपच, गैस और एसिडिटी से छुटकारा दिला सकता है। वहीं इसके सेवन से शरीर से टॉक्सिंस को आसानी से बाहर निकाला जा सकता है। इसमें न केवल फाइबर पाया जाता है बल्कि आयरन, मैग्नीशियम आदि कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं लेकिनयदि सुबह खाली पेट सत्तू का सेवन किया जाए तो इसके फायदे के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि खाली पेट सत्तू का सेवन करें तो इससे क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
रोज सत्तू पीने से क्या होता है?
- यदि खाली पेट सत्तू का सेवन किया जाए तो यह वजन को कम करने में उपयोगी है। इसके अंदर फाइबर पाया जाता है जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और कैलोरी बर्न करने में मददगार है। इसके सेवन से ज्यादा भूख भी नहीं लगती है। ऐसे में लोग ओवरईटिंग से बच जाते हैं।
- बता दें, यह शरीर को ठंडा रखता है। इसके सेवन से शरीर को हाइड्रेट भी रखा जा सकता है। जिन लोगों के पेट में गर्मी होती है उसे यह शांत रखता है यह एसिडिटी से भी राहत दिलाता है। इसकी तासीर भी ठंडी होती है। ऐसे में गर्मियों में सत्तू पीना अच्छा है।
- यदि आप अपना पेट साफ रखना चाहते हैं तो आप सत्तू का सेवन कर सकते हैं। यह कब्ज से राहत दिलाता है। साथ ही यदि खाली पेट इसका सेवन किया जाए तो इससे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाला जा सकता है।
- बता दें, सत्तू के सेवन से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। यह शरीर में रेड ब्लड सेल्स का विकास तेजी से करता है, जिससे थकान और कमजोरी दूर होती है।
- जो लोग ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं वे अपनी डाइट में सत्तू के शरबत को जोड़ सकते हैं। ये डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद उपयोगी हैं। परंतु डायबिटीज रोगियों को डॉक्टर की सलाह पर ही सत्तू का सेवन करना चाहिए।
ये भी पढ़ें - गर्मी में हो जाती है जूं? दूर करने के लिए करें ये काम
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 14 April 2025 at 16:35 IST