अपडेटेड 14 April 2025 at 15:30 IST
गर्मी में हो जाती है जूं? दूर करने के लिए करें ये काम
Baalo Se Juen Kaise Hataye: गर्मियों में यदि आपके सिर में जुएं हो गई हैं तो यहां दिए गए कुछ घरेलू उपाय इस समस्या को दूर कर सकते हैं। जानते हैं उनके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How To Remove Lice From Hair Permanently: गर्मियों में अक्सर लोगों को बालों से जुड़ी कई समस्याएं हो जाती हैं। उन्हीं समस्या में एक है जूं की समस्या। जब किसी व्यक्ति को जूं हो जाती हैं तो इसके कारण न केवल उसे खुजली की समस्या होती है बल्कि बाल टूटने भी लगते हैं। यह समस्या बालों में गंदगी के कारण होती है। इसके अलावा पसीने के कारण भी ये समस्या हो सकती है। ऐसे में इस समस्या को समय रहते ठीक करना जरूरी है। बता दें कि जूं को दूर करने में कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि जूं की समस्या को दूर करने में कौन से घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
बालों से जुओं को हमेशा के लिए कैसे हटाएं?
- बता दें कि नमक के इस्तेमाल से आप जूं की समस्या को दूर कर सकते हैं। ऐसे में आप स्प्रे बोतल में नमक को पानी में मिलाएं और उस मिश्रण से अपने बालों को गीले कर लें अब जब बाल गीले हो जाएं तो उस वक्त शावर कैप से बालों को कवर कर लें। 2 घंटे बाद शैंपू या कंडीशनर कर लें। ऐसा हफ्ते में तीन बार कर सकते हैं। इससे फायदा मिल सकता है।
- नीम के पत्तों के इस्तेमाल से भी आप जूं की समस्या को दूर कर सकते हैं। ऐसे में आप एक स्प्रे बोतल में नमक के साथ साथ नीम के पत्ते का पेस्ट मिलाएं और उसे अपने बालों में लगाएं। आप ऐसा रोज रात को सोने से पहले करें। फिर शावर कैप पहन लें। ऐसा करने से फायदा मिल सकतका है।
- आप टी ट्री ऑयल के माध्यम से भी जुंओं को मार सकते हैं। ऐसे में आप नारियल तेल में टी ट्री ऑयल मिलाएं और 30 मिनट तक इस मिश्रण को बालों में लगा लें। फिर 2 से 3 घंटे बाद गर्म पानी से धो लें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 14 April 2025 at 15:30 IST