अपडेटेड 13 April 2025 at 23:20 IST

अगर दिखने लगे ये संकेत तो लगने वाला है चश्मा, हो जाएं सतर्क

आपको कैसे पता चलेगा कि आपको चश्मा चाहिए? चश्मा लगाने का सबसे आम कारण क्या है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

eyes health
अगर दिखने लगे ये संकेत तो लगने वाला है चश्मा, हो जाएं सतर्क | Image: freepik ai

Do I need glasses or are my eyes just tired? आज के समय में ज्यादातर लोग आंखों की समस्या का सामना कर रहे हैं। बता दें कि यह समस्या ज्यादा देर तक फोन का इस्तेमाल करने या स्क्रीन के सामने बैठे रहने से हो सकती है। इससे अलग डाइट में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी समस्या हो सकती है। लेकिन लोगों को काफी समय बाद पता चलता है कि उन्हें आंखों की दिक्कत हो रही है। उससे पहले उन्हें कुछ संकेत नजर आते हैं, जिन्हें वह नजरअंदाज कर देते हैं। इन संकेतों को नजरअंदाज करना सही नहीं है। ऐसे में लोगों को नजर कमजोर होने के संकेतों के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि किसी व्यक्ति की नजर कमजोर हो जाती है तो कौन से संकेत नजर आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे… 

नजर कमजोर होने के लक्षण

  • आमतौर पर यह समस्या 40 साल के बाद नजर आती है क्योंकि दृष्टि का प्रभाव उम्र पर निर्भर करता है। लेकिन आजकल लोग छोटी उम्र में भी इन समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में संकेत निम्न प्रकार है- 
  • जब किसी व्यक्ति की दृष्टि धुंधली हो जाती है तो इसका मतलब उसे चश्मा लगवाने की जरूरत है। 
  • दोहरी दृष्टि की समस्या होने पर भी व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। 
  • यदि व्यक्ति किसी एक चीज पर फोकस नहीं कर पाता है तब उसे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 
  • बता दें कि सिर में दर्द की समस्या या देखने में दिक्कत भी कमजोर दृष्टि के लक्षणों में से एक है। 
  • जब व्यक्ति को तेज रोशनी में दिक्कत होती है या किसी चीज को देखने में आंखों को सिकोड़ना पड़ता है तो इसका मतलब उसकी दृष्टि कमजोर हो गई है। 
  • इसके अलावा रात में देखने, गाड़ी चलाने में परेशानी या आंखों में स्ट्रेस दोनों ही समस्या पैदा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - काली मिर्च और सफेद मिर्च में क्या अंतर है?

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 13 April 2025 at 23:20 IST