अपडेटेड 13 April 2025 at 21:53 IST
काली मिर्च और सफेद मिर्च में क्या अंतर है?
Kali Mirch aur safed mirch mein kya fark hai: सफेद मिर्च और काली मिर्च में क्या फर्क है? कौन सी काली मिर्च बेहतर है, सफेद या काली? जानते हैं...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Kali Mirch aur safed mirch mein kya fark hai: काली मिर्च और सफेद मिर्च दोनों ही अलग-अलग होती हैं। लेकिन लोगों को लगता है कि यह दोनों एक हैं। बता दे कि आयुर्वेद में सफेद मिर्च और काली मिर्च, दोनों का इस्तेमाल अलग अलग चीजों के लिए होता है। ये दोनों हमारी भारतीय रसोई में महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में लोगों को पता होना चाहिए कि दोनों में क्या अंतर है और दोनों के क्या फायदे हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि काली मिर्च और सफेद मिर्च में क्या अंतर हैं। पढ़ते हैं आगे…
सफेद मिर्च और काली मिर्च में क्या फर्क है?
- बता दें कि सफेद मिर्च काली मिर्च की तुलना में कम तेज और गुणकारी मानी जाती है। हालांकि आयुर्वेद में दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। सफेद मिर्च का इस्तेमाल सूजन और ज्वर यानी बुखार को दूर करने में किया जाता है वही सफेद मिर्च का इस्तेमाल आंखों के लिए भी अच्छा होता है। इसकी तासीर गर्म होती है ऐसे में आप शरीर में जलन की समस्या को दूर करने में सफेद मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- वहीं अगर काली मिर्च की बात करें तो काली मिर्च का को ज्यादा गुणकारी माना जाता है। यह सेहत के लिए भी बहुत उपयोगी होती है। वहीं पेट के लिए काली मिर्च किसी अमृत से कम नहीं है। काली मिर्च के पाउडर का सेवन यदि नींबू पानी में डालकर लिया जाए तो इससे न केवल पेट को अच्छा बनाया जा सकता है बल्कि अपच, कब्ज, गैस आदि से भी राहत मिल सकती है। हालांकि इसकी भी तासीर गर्म होती है।
नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि काली मिर्च और सफेद मिर्च दोनों ही गुणकारी है। हालांकि दोनों की तासीर गर्म है ऐसे में गर्मी में इसका सेवन करने से पहले सीमित मात्रा की जानकारी ले लें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 13 April 2025 at 21:52 IST