अपडेटेड 29 May 2025 at 23:09 IST
Gas Problem: गैस बनने पर न खाएं ये फल, वरना बढ़ सकती है समस्या
What fruits cause the most gas? कुछ फलों के सेवन से गैस बढ़ने लगती है। ये शरीर में एसिड रिफ्लक्स को बढ़ाते हैं, जिससे पेट के परत को नुकसान पहुंच सकता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Which fruits are not good for acidity? कुछ लोगों को ज्यादा पेट में गैस बनती है, जिसके कारण उनके रोजमर्रा के कार्य प्रभावित होते हैं। ऐसे में यदि अपनी डाइट में कुछ फलों को जोड़ते हैं तो इससे व्यक्ति को फायदा मिलता है लेकिन जरूरी नहीं कि सारे फल ही पेट के लिए अच्छे हों। कुछ ऐसे फल भी हैं जो गैस बनने पर समस्या को और बढ़ा सकते हैं। ऐसे में इन फलों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन से ऐसे फल हैं, जिनका सेवन गैस बनने पर नहीं करना चाहिए। पढ़ते हैं आगे...
गैस या एसिडिटी होने पर कौन-से फल न खाएं?
- यदि आपको गैस बन रही है या एसिडिटी की समस्या हो रही है तो ऐसे में आप संतरा, किन्नू और मौसमी का सेवन न करें। बता दें कि इन फलों में बहुत ज्यादा एसिडिक होते हैं जो पेट में एसिड को बढ़ा सकते हैं।
- यदि आपको एसिडिटी हो रही है तो ऐसे में आप अंगूर का सेवन भी ना करें। गैस और एसिडिटी के दौरान यदि अंगूर का सेवन किया जाए तो पेट का पीएच बिगाड़ सकता है।
- बता दें कि गैस और एसिडिटी बनने पर व्यक्ति को अनानास का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इसके कारण जलन या रिफ्लक्स की समस्या भी बढ़ सकती है।
- खट्टे फल, जूस, स्मूदी का सेवन गैस या एसिडिटी के दौरान नहीं करना चाहिए। इनसे भी परहेज करना चाहिए। वरना समस्या बढ़ सकती है।
- हालांकि आप गैस और एसिडिटी को शांत करने के लिए केले का सेवन कर सकते हैं। केला पेट को ठंडक देगा। इससे अलग तरबूज, खरबूज, खीरा आदि गैस या जलन को दूर करने में बहुत उपयोगी हैं। इनमें पानी पाया जाता है जो शरीर के लिए अच्छा है।
ये भी पढ़ें - COVID-19 के इस वैरिएंट से है साइलेंट हार्ट अटैक का खतरा
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 29 May 2025 at 23:09 IST