अपडेटेड 9 August 2024 at 17:08 IST

Sonth Water: क्या है सोंठ की तासीर? इसका पानी पीने से शरीर में होते हैं जबरदस्त फायदे, कैसे बनाएं

Sonth Water Benefits: अदरक की तरह ही सोंठ का पानी भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे पीने से कई समस्याएं खत्म हो सकती हैं।

Dry Ginger Water
सोंठ का पानी पीने के फायदे | Image: Freepik

Sonth Water For Health: हर घर के किचन में मौजूद कई सारी चीजें सेहत के लिए फायदेमंद होती है। उन्हीं में से एक सोंठ भी है। सोंठ यानी सूखी अदरक, जिस तरह से अदरक कई बीमारियों को दूर करने में काम आता है, ठीक उसी तरह से सोंठ (Sonth Water For Health) भी कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। इसका आप कई तरीकों से सेवन कर सकते हैं, जिसमे एक इसका पानी बनाना भी शामिल है। आइए जानते हैं सोंठ का पानी पीने के फायदे (Sonth Water For Health Benefits) क्या-क्या हैं और उसे कैसे तैयार किया जाता है?

सोंठ (Sonth) में आयरन, फाइबर, सोडियम, फोलेट एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन A, C, जिंक, फैटी एसिड जैसे तत्व मौजूद होते हैं। यह सभी पोषक तत्व सेहत के तो फायदेमंद होते ही हैं, साथ ही यह कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने का काम भी करते हैं। आइए जानते हैं सोंठ का पानी (Sonth Water) पीने के क्या-क्या फायदे हैं और इसे कैसे तैयार किया जाता है।

सोंठ की तासीर क्या है? (Sonth Water Ki Taseer Kya Hai)

सोंठ के फायदो के बारे में जानने से पहले यह जान लें कि इसकी तासीर क्या है। बता दें कि सोंठ की तासीर (Sonth Water Ki Taseer) गर्म होती है। ऐसे में इसका सेवन गर्मियों में कम मात्रा में ही करना चाहिए। आइए अब इसके फायदो के बारे में जानते हैं।

सोंठ का पानी पीने के फायदे (Sonth Water Ke Fyade)

वजन कम करने के लिए (Weight Loss)
जो लोग वजन कम करना चाहते हैं या फिर वेट लॉस जर्नी पर हैं उनके लिए सोंठ का पानी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे तेजी से वजन कम होता है।

Advertisement

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए (Immunity)
सोंठ का पानी ने सिर्फ वजन कम करने के काम करता है, बल्कि इसे पीने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बायोटिक गुण अच्छी मात्रा मौजूद होती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

पेट के लिए (For Stomach)
सोंठ का पानी पेट को हेल्दी रखने के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे पीने से कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्या दूर होती है। साथ ही उल्टी और जी मिचलाने की दिक्कत से भी आराम मिलता है।

Advertisement

सूजन घटाए (Reduce Swelling)
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर सोंठ का पानी शरीर की अंदरूनी सूजन को भी कम करने में मदद करता है। साथ ही यह ज्वॉइंट पेन से भी आराम दिलाता है।

सिरदर्द से राहत दिलाए (Headache)
जिन लोगों को माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या रहती है उन्हें सोंठ का पानी पीना चाहिए। इससे इन परेशानियों में काफी लाभ मिल सकता है। सोंठ का पानी पीने से मस्तिष्क में ऑक्सीजन सही मात्रा में पहुंचती है, जिससे सिरदर्द से जल्द राहत मिल सकती है।

कैसे बनाएं सोंठ का पानी? (How To Make Dry Ginger Water)

  • सोंठ का पानी बनाने के लिए सबसे पहले 1 लीटर पानी में आधा छोटा चम्मच सोंठ का पाउडर डालें।
  • फिर पानी को तब तक धीमी आंच पर उबालें, जब तक ये 3/4 ना रह जाए।
  • अब आप दिनभर में इसका सेवन करते रहें।
  • सोंठ के पानी को सिप-सिप कर थोड़ा-थोड़ा पीना चाहिए। 

यह भी पढ़ें… नीता अंबानी की एजलेस ब्यूटी का राज, सुबह ये काम करने से 60 की उम्र में भी टमाटर जैसे गाल हैं लाल

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 9 August 2024 at 17:08 IST