अपडेटेड 13 May 2025 at 19:31 IST
Tongue: जीभ के रंग से कैसे रोग की पहचान की जा सकती है? जानें
Tongue Color: अस्वस्थ जीभ किस रंग की होती है? कौन सी बीमारियां आपकी जीभ का रंग बदलती हैं? जानें इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What does an unhealthy tongue look like? बता दें कि जीभ का काम न केवल चखने का होता है बल्कि यह हमें सेहत का आईना भी दिखाता है। जी हां, जीभ का रंग, बनावट और नमी यह तीनों शरीर के अंदर चलने वाली चीजों के बारे में बताती है। ऐसे में व्यक्ति को पता होना चाहिए कि यदि जब जीभ का रंग बदल जाए तो इसके पीछे क्या कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि जीभ के रंग से शारीरिक समस्याओं की पहचान कैसे की जा सकती है। पढ़ते हैं आगे...
कौन-सी बीमारियां आपकी जीभ का रंग बदलती हैं?
- यदि आपकी जीभ काली हो रही है तो यह इस तरफ इशारा देता है कि आप डायबिटीज से लेकर अल्सर या कैंसर जैसी घातक बीमारी का शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा मुंह में बैक्टीरिया पनपने पर भी जीभ का रंग गहरा या काला हो सकता है।
- यदि आपकी जीभ नीली पड़ रही है तो इसका मतलब आपको दिल से जुड़ी समस्याएं हैं। बता दें कि हृदय रोगी की जीभ नीली पड़ जाती है। ऐसे में अपना शारीरिक परीक्षण जरूर करवाएं।
- यदि आपकी जीभ पर सफेद परत है तो इसका मतलब आपको पाचन संबंधित समस्या हो रही है। यह तब भी होता है जब शरीर में कफ जमने लगता है। ऐसे में अपने पेट की जांच जरुर करवाएं।
- यदि आपकी जीभ पीली है तो इसका मतलब यह है कि आपके शरीर में खून की कमी हो रही है। ऐसे में आयरन से जुड़ी चीजों का सेवन करें।
- यदि आपकी जीभ में दरार आ रही है तो इसका मतलब यह है कि आप डायबिटीज या किडनी से संबंधित समस्याओं का शिकार हो रहे हैं।
- यदि आपकी जीभ का लाल रंग है तो इसका मतलब आपको फ्लू या बुखार हो गया है हालांकि गुलाबी जीभ सेहतमंद शरीर की निशानी होती है।
ये भी पढ़ें - Hair Care: बाल झड़ने पर कौन सा विटामिन लेना चाहिए?
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 13 May 2025 at 19:31 IST