अपडेटेड 24 April 2025 at 17:09 IST

Urine: पेशाब करने के बाद बूंद-बूंद पेशाब आने का क्या कारण है?

Urine drops after urination: पेशाब के बूंद-बूंद आने का क्या कारण है? पेशाब करने के बाद फिर पेशाब आने का क्या कारण है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

urine infection
Urine: पेशाब करने के बाद बूंद-बूंद पेशाब आने का क्या कारण है? | Image: Freepik

Why does my urine drop after urinating? कई बार पेशाब करने के बाद भी लोगों को बार-बार बूंद आने की समस्या हो जाती है। बता दें कि इस समस्या को पोस्ट यूरिनेशन ड्रिब्लिंग कहते हैं। ये समस्या यूरिनरी मसल्स की कमजोरी या प्रोस्टेट ग्रंथि की कमजोरी को कारण हो सकती है। हालांकि इसके पीछे कुछ अन्य कारण हैं, जिनके बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पेशाब करने बावजूद बूंद-बूंद आने के पीछे क्या कारण हैं, जो जिम्मेदार हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

पेशाब के बूंद-बूंद आने का क्या कारण है? (What causes urine leakage after urination) 

  • जब ये समस्या होती है तो यूरिन पूरी तरीके से बाहर नहीं आता और वह बूंद बूंद करके बाहर गिरता रहता है। 
  • जब व्यक्ति की उम्र बढ़ने लगती है तो मांसपेशियां कमजोर हो जाती है ऐसे में पेशाब कंट्रोल करने वाली मांसपेशियों में भी कमजोरी आ जाती है। ऐसे में मूत्राशय पूरी तरह से खाली नहीं होता, जिससे कि बाद में बूंद-बूंद आने की समस्या हो जाती है। 
  • कुछ लोग ऐसे हैं जो यूरिनरी इंफेक्शन या पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों की कमजोरी का सामना करते हैं। ऐसा तब होता है जब वे लंबे समय तक बैठे रहें या गलत लाइफस्टाइल अपनाते हैं। इस दौरान भी पेशाब करने के बाद बूंद बूंद आती रहती है। 

कैसे कम करें ये समस्या? 

पेशाब करने के दौरान जब पेशाब आना रुक जाए तब भी थोड़ी देर इस अवस्था में बैठे रहें और थोड़ा सा पेल्विक फ्लोर पर दबाव दें, जिससे कि बची बूंदे बाहर आ जाएं, इसके अलावा अगर नियमित रूप से कुछ एक्सरसाइज की जाए तब भी आप पेल्विक फ्लोर मसल्स को मजबूती मिल सकती है, जिससे की पेशाब पर नियंत्रण लाया जा सके। 

ये भी पढ़ें - Fatty liver: फैटी लिवर के संकेत क्या हैं?

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 24 April 2025 at 16:23 IST