अपडेटेड 17 April 2025 at 21:42 IST
Fatty liver: फैटी लिवर के संकेत क्या हैं?
यदि आप जानना चाहते हैं कि फैटी लिवर के संकेत क्या हैं तो यह लेख आपके लिए है। जानते हैं इस लेख के बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Fatty Liver Symptoms: आज के समय में लोगों को हेल्थ से जुड़ी कई समस्याएं हो रही है। उन्हीं में से एक समस्या है फैटी लिवर की। जब यह समस्या हो जाती है तो कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं। ऐसे में यदि समय रहते फैटी लिवर की समस्या को दूर नहीं किया गया तो व्यक्ति अन्य किसी समस्या का शिकार हो सकता है। व्यक्ति को फैटी लिवर के संकेतों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि फैटी लिवर के संकेत क्या हैं। पढ़ते हैं आगे…
फैटी लिवर के संकेत
- बता दें, जब किसी व्यक्ति को फैटी लिवर की समस्या हो जाती है तो इस दौरान बैली फैट बढ़ने लगता है। साथ ही पेट के बीच में फैट अचानक से बढ़ता नजर आता है। यह फैटी लिवर के लक्षणों में से एक हैं।
- जब किसी व्यक्ति को पाचन तंत्र से संबंधित समस्या हो जाती है या पेट के ऊपरी हिस्से में भारीपन महसूस होता है। इसके अलावा सीधी पसली के नीचे दर्द होता है तो यह भी फैटी लिवर के संकेत हो सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है।
- जब लिवर में फैट जमने लगता है तो इस दौरान व्यक्ति को गैस और एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में उल्टी, जी मिचलाना, भूख कम लगा जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं। व्यक्ति को इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
- जब मांसपेशियों में कमजोरी महसूस हो या हाथ पैरों में दर्द महसूस हो तो यह भी फैटी लिवर के लक्षणों में से एक हो सकता है।
- बता दें कि शरीर खुद डिटॉक्स नहीं कर पाता और शरीर में विषाक्त पदार्थ जमने लगते हैं। इसके अलावा आंखों के नीचे पफीनेस आ जाती है। यह सभी फैटी लीवर के लक्षणों में से एक हो सकते हैं। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने जरूरत है।
ये भी पड़ें - गर्मी में कितनी बार चेहरा धोना सही होता है? जानें
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 17 April 2025 at 21:42 IST