अपडेटेड 1 December 2025 at 22:01 IST
Drinking Water: सर्दियों में पानी कम तो नहीं पी रहे हैं आप? घर बैठे चंद मिनटों ऐसे करें मालूम
Water Drinking: शरीर के लिए पानी कितना जरूरी है, इसके बारे में लगभग हर कोई जानता होगा, लेकिन जब शरीर में पानी कम हो जाता है, तो व्यक्ति कई तरीके की बीमारियों से ग्रसित हो जाता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Water Drinking: शरीर के लिए पानी कितना जरूरी है, इसके बारे में लगभग हर कोई जानता होगा, लेकिन जब शरीर में पानी कम हो जाता है, तो व्यक्ति कई तरीके की बीमारियों से ग्रसित हो जाता है। इसलिए गर्मी का मौसम हो या सर्दी का, जरूरत के हिसाब से पानी पीते रहना चाहिए। जरूरत के हिसाब से पानी न पीने से कई लोग डिहाइड्रेशन के शिकार भी हो जाते हैं। अगर आप भी सर्दियों के मौसम में यह नहीं समझ पाते हैं कि शरीर में पानी की कमी है या नहीं, तो आप इसका पता आसानी से लगा सकते हैं।
पानी कम पीने से नुकसान
पानी कम पीने से कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। कम पानी की वजह से होंठ तक सूखने लगते हैं। काम पानी पीने से यूरिन करते समय जलन भी होती है। इसके अलावा, चक्कर आना, सिरदर्द और पेट दर्द जैसी समस्या भी होने लगती है। इसलिए जरूरत के हिसाब से पानी पीते रहना चाहिए। कहा जाता है कि काम पानी पीने से हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है।
थकान और मूड पर असर
काम पानी पीने से सिर्फ चक्कर आना या सिरदर्द की परेशानी ही नहीं होती है, बल्कि अन्य और भी कई समस्याएं होती हैं। कहा जाता है कि कम पानी पीने से व्यक्ति बहुत जल्दी थक जाता है। वो किसी भी काम के लिए एक्टिव नहीं रहता है। कम पानी पीने से इंसान चिड़चिड़ापन अधिक महसूस करता है। इसके अलावा, इंसान की मेमोरी पर भी इसका असर पड़ता है।
कैसे समझे पानी पीना जरूरी है?
कहा जाता है कि ऐसे कई तरीके हैं, जिनके द्वारा आसानी से पता लगाया जा सकता है कि शरीर में पानी की कमी है। कई लोगों का मानना है कि अगर यूरिन करते समय जलन हो या गहरा पीला हो तो शरीर में पानी की कमी हो सकती है। दिन में 3-4 बार पेशाब नहीं लगता है, तो शरीर में पानी काम हो सकता है। इसके अलावा, थकान, चक्कर आना और बार-बार सिरदर्द करता है, तो शरीर आपको पानी पीने की जरूरत है।
Advertisement
सुबह उठकर पानी पिएं
कई लोगों का मानना है कि सुबह-सुबह बेड से उठते ही कम से कम एक गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। पानी पीने के अलावा, शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए खीरा, संतरा और गाजर चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Methi Saag: सर्दी के मौसम में अपनी डाइट में शामिल करें मेथी का साग, मिलेंगे आपको अनगिनत फायदे
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 1 December 2025 at 22:01 IST