अपडेटेड 15 April 2025 at 17:17 IST

Watermelon: तरबूज की तासीर क्या होती है? जानें इसके ज्यादा सेवन करने के नुकसान

Watermelon Side effects in Hindi: ज्यादा तरबूज खाने से सेहत को क्या-क्या परेशानी होती है? तरबूज की तासीर क्या है? जानते हैं प्रश्नों के उत्तर के बारे में...

Headaches
Watermelon: तरबूज की तासीर क्या होती है? जानें इसके ज्यादा सेवन करने के नुकसान | Image: X

Watermelon Side effects in Hindi: गर्मियों के मौसम में उन चीजों का सेवन होता है, जिनके अंदर भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है जो शरीर को हाइड्रेट रखता है। उन्हीं चीजों में से एक है तरबूज। तरबूज फल न केवल सेहत के लिए उपयोगी है बल्कि शरीर के लिए भी बेहद फायदेमंद है। यह शरीर को ठंडा रखता है लेकिन किसी भी चीज की अति सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। ऐसा ही कुछ तरबूज के साथ है। व्यक्ति को पता होना चाहिए कि तरबूज की तासीर क्या है और इसको ज्यादा मात्रा में खाने से क्या-क्या परेशानी हो सकती है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ज्यादा तरबूज खाना सेहत के लिए कैसे नुकसानदायक है और तरबूज की तासीर क्या है। पढ़ते हैं आगे...

तरबूज की तासीर क्या होती है?

बता दें तरबूज की तासीर ठंडी होती है। यही कारण है कि तरबूज का सेवन गर्मियों में करते हैं। लेकिन सर्दियों में तरबूज का सेवन व्यक्ति को डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में तरबूज खाने से व्यक्ति को कई समस्याएं भी हो सकती हैं। 

ज्यादा मात्रा में तरबूज खाने के नुकसान

  • बता दें कि तरबूज में भरपूर मात्रा में पानी होता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है लेकिन इसे ज्यादा खाने से शरीर में थकान और सूजन की समस्या पैदा हो सकती है। 
  • यदि शरीर में ज्यादा तरबूज की मात्रा हो जाए तो इसके अंदर पाए जाने वाले फाइबर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। ऐसे में व्यक्ति को पाचन संबंधित समस्याएं जैसे दस्त, पेट फूलना, एसिडिटी आदि हो सकती है। 
  • दिल के रोगियों को तरबूज का सेवन सोच समझ कर करना चाहिए। इसमें पोटेशियम पाया जाता है जो दिल की धड़कनों को नुकसान पहुंचा सकता है। 
  • जिन लोगों का ब्लड शुगर हाई रहता है वे लोग भी तरबूज का सेवन सीमित मात्रा में करें या डॉक्टर की सलाह पर करें। 
  • बता दें कि तरबूज को ज्यादा मात्रा में खाने से लिवर में सूजन की समस्या बढ़ सकती है। 
  • जैसा कि हमने पहले भी बताया तरबूज की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में यदि इसका सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाए तो सर्दी जुकाम आदि की समस्या हो सकती है। इसके अलावा व्यक्ति को तरबूज का सेवन कभी भी रात के वक्त नहीं करना चाहिए। वरना इससे व्यक्ति का हाजमा खराब हो सकता है।

ये भी पढ़ें - गर्मियों में गर्म पानी पी सकते हैं? जानें ठंडा या गर्म पानी कौन-सा सही

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 15 April 2025 at 17:17 IST