Summer Tips: क्या गर्मियों में गर्म पानी पी सकते हैं? जानें इस मौसम में ठंडा या गर्म पानी, कौन-सा ज्यादा बेहतर
क्या गर्मियों में गर्म पानी का सेवन किया जा सकता है अगर आप भी इसका उत्तर जानना चाहते हैं तो जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Summer Tips in Hindi: कुछ लोगों की आदत होती है कि वे सुबह उठकर गर्म पानी पीते हैं। गर्म पानी सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता है। वहीं गर्म पानी से कई समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। लेकिन क्या गर्मियों में गर्म पानी पीना सुरक्षित है। अगर आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा है तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्या गर्मियों में गर्म पानी पी सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
गर्मियों में गर्म पानी पीना?
- बता दें कि गर्म पानी न केवल शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है बल्कि यह नेचुरल तरीके से शरीर को डिटॉक्स भी करता है। वहीं अगर ठंडे पानी की तुलना गर्म पानी से की जाए तो ठंडा पानी नस को सिकोड़ता है। इसके कारण व्यक्ति के शरीर में ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ जाता है।
- बता दें कि गर्म पानी नसों को फैलाने का काम करता है और यह किडनी और लिवर के फंक्शन को अच्छा करता है। गर्म पानी न केवल अपच की समस्या को दूर कर सकता है बल्कि पेट फूलना, गैस की समस्या आदि को भी दूर करने में उपयोगी है। वही ठंडे पानी की सेवन से पेट या शरीर को झटका लग सकता है, जिसके कारण गट हेल्थ से जुड़ी समस्या हो सकती है।
- यदि गर्मी में गर्म पानी का सेवन किया जाए तो यह न केवल सांस संबंधित समस्याओं को दूर कर सकता है बल्कि शरीर से कफ को भी निकलता है। वहीं ठंडा पानी उल्टा प्रभाव डालता है। ठंडा पानी व्यक्ति को सांस से संबंधित समस्याएं पैदा कर सकता है। इससे अलग यह कफ की मात्रा को भी बढ़ा सकता है, जिसके कारण व्यक्ति को सर्दी खांसी हो सकते हैं।
नोट - ऐसे में बता दें कि व्यक्ति गर्मियों में गर्म पानी का सेवन कर सकता है लेकिन गर्म पानी ज्यादा तेज गर्म नहीं होना चाहिए बल्कि गुनगुनी पानी का सेवन करें।
ये भी पढ़ें - Uric Acid: क्या है यूरिक एसिड? जानें लक्षण, कारण और उपाय
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।