अपडेटेड 11 July 2024 at 23:35 IST
मानसून में रहना है हेल्दी? तो डाइट में शामिल करें शहद, घाव से लेकर डायबिटीज तक में आता है काम
शहद में कई गुण मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं मानसून में इसके सेवन से होने वाले फायदे क्या-क्या हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Monsoon Me Shahad Ke Fayde: आर्युवेद में गुणों की खान माना जाने वाला शहद सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो कई सारी बीमारियों और परेशानियों को दूर करने में मददगार होते हैं। वहीं अगर आप मानसून के सीजन में मौसमी बीमारियों से बचे रहना चाहते हैं, तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। तो चलिए जानते हैं कि मानसून के सीजन में शहद के क्या-क्या फायदे होते हैं।
दरअसल, फ्रुक्टोज और ग्लूकोज के रूप में कार्बोहाइड्रेट शहद में प्राथमिक पोषक तत्व हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन, प्रोटीन, खनिज और एंजाइम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो कई सारी स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में दूर करने में काफी मददगार साबित हो सकती है।
इन परेशानियों में होता है शहद का इस्तेमाल ?
डायबिटीज
शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम कॉपर, पोटेशियम, मैंगनीज और जिंक भरपूर मात्रा में होते हैं। जो टाइप 2 मधुमेह यानी डायबिटीज को रोकने में मदद कर सकती है।
खूबसूरती में चार चांद लगाए
शहद का इस्तेमाल खूबसूरती को बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। बता दें कि अगर आप चेहरे पर शहद को लगाते हैं तो ये स्किन को मॉइस्चराइज करने और पोषण देने का काम करता है। शहद को त्वचा पर लगाना बहुत आसान है और चेहरे पर सबसे अच्छा उपयोग माना जाता है।
Advertisement
संक्रमण को रोकने के लिए
शहद का इस्तेमाल घाव, कटने, जलने जैसी त्वचा संबंधित कई सारी समस्याओं के लिए किया जाता है। दरअसल, ये संक्रमण से लड़ने वाली प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को सक्रिय करने में मदद करता है। जो बीमारी और संक्रमण के खिलाफ लड़ने का काम करती है।
मानसून में मौसमी बीमारियों के लिए
जैसा कि आज कल मानसून का सीजन चल रहा है। इस दौरान कई सारी बैक्टीरियल और फंगल बीमारियां लोगों को काफी परेशान करती हैं। ऐसे में इनसे निपटने के लिए भी शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement
सूखी और गीली खांसी के लिए
सूखी और गीली खांसी के लिए हनी एक बेहतर विकल्प माना जाता है। शहद के साथ चाय या गर्म नींबू पानी का सेवन करके खांसी और सर्दी का इलाज किया जा सकता है। इसके अलावा भी शहद के कई फायदे हैं, खासकर बच्चों के लिए जो रात में खांसी की समस्याओं और सही नींद लेने में मदद करते हैं।
पाचन तंत्र के लिए
शहद में शामिल एंजाइमों द्वारा कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्वों से पाचन तंत्र तेज हो जाता है। शहद में पहले से पचने वाली सरल चीनी पाई जा सकती है। ऐसे में शहद का सेवन पाचन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में बेहद काम आ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 11 July 2024 at 23:29 IST